Russia Ukraine war को लेकर भारत ने नाटो प्रमुख के बयान को खारिज किया। फिनलैंड राष्ट्रपति ने भारत को महाशक्ति बताया, ट्रंप ने व्यापार पर आरोप लगाए।

यूक्रेन युद्ध को लेकर मोदी की नहीं हुई पुतिन से बातचीत

Russia Ukraine war : रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। युद्ध को लेकर विभिन्न देशों के द्वारा अब एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं। अमेरिका के द्वारा भारत पर आरोप लगाते हुए अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की जा चुकी है जबकि भारत लगातार यूक्रेन तथा रूस से शांति की अपील कर रहा है। इसी बीच भारत के द्वारा नाटो के प्रमुख के बयान को खारिज कर दिया गया है। उन्होंने बयान दिया था कि भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की गई है जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय प्रधानमंत्री तथा रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यूक्रेन का युद्ध को लेकर किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संघर्ष विराम के लिए डोनाल्ड ट्रंप को दिया धन्यवाद

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली का बड़ा बयान -देश छोड़कर नहीं भागूंगा

सुपर ओवर में श्रीलंका को हरा फाइनल में भारत

पाक ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा

‘लोगों की जरूरत के हिसाब से भारत उठा रहा कदम’

भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा नाटो के प्रमुख के द्वारा दिए गए बयान को लेकर जवाब दिया गया। भारतीय विदेश मंत्री के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नाटो के द्वारा जो भी बयान दिया जाए वह सावधानी पूर्वक दिया जाना चाहिए। भारत तथा रूस के साथ हो रहे व्यापार को लेकर भी उन्होंने कहा कि भारत लगातार भारत के नागरिकों की आवश्यकता के अनुरूप व्यापार कर रहा है और वह नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम जारी रखेगा। हाल ही में नाटो के प्रमुख के द्वारा अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ लेकर बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका के द्वारा टैरिफ लगा दिए जाने के बाद इसका असर भारत तथा रूस दोनों पर दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा रूस के राष्ट्रपति से बातचीत की जा रही है।

राष्ट्रपति के द्वारा भारत को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर ने भारत को उभरती हुई महाशक्ति करार दिया है। रूस तथा चीन से भारत की तुलना करने को उन्होंने गलत बताया है। अलेकजेंडर ने पश्चिमी देशों को दिल्ली के साथ मजबूत संबंध बनाने की सलाह दी है। फिनलैंड के राष्ट्रपति के द्वारा यह बयान फोरम 2025 की बैठक में दिया। उन्होंने लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में भारत की भूमिका को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की गई। भारत के इस युद्ध में काफी हित है इसलिए उन्हें शांति प्रयासों में शामिल करना अच्छा रह सकता है। अमेरिका तथा यूरोपीय संघ के करीब होने के कारण भारत को एक ही श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

Russia Ukraine war को लेकर भारत ने नाटो प्रमुख के बयान को खारिज किया। फिनलैंड राष्ट्रपति ने भारत को महाशक्ति बताया, ट्रंप ने व्यापार पर आरोप लगाए।
Russia Ukraine war को लेकर भारत ने नाटो प्रमुख के बयान को खारिज किया। फिनलैंड राष्ट्रपति ने भारत को महाशक्ति बताया, ट्रंप ने व्यापार पर आरोप लगाए।
रूस पर जारी रखें आर्थिक प्रतिबंध

फोरम 2025 में बोलते हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाना जरूरी है। इसके लिए रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगातार जारी रखने होंगे। साथ ही यूक्रेन को मजबूत करने के लिए यूक्रेन की सहायता करनी होगी। शांति प्रक्रिया की शुरुआत से पहले संघर्ष विराम होना काफी आवश्यक है। संघर्ष विराम हो जाने के बाद ही यूक्रेन के राष्ट्रपति तथा रूस के राष्ट्रपति की मुलाकात के लिए तारीखों का निर्धारण होना चाहिए। फिनलैंड के राष्ट्रपति को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी लोगों में शामिल किया जाता है। उनकी दोस्ती काफी अच्छी है। छोटे देशो में फिनलैंड के राष्ट्रपति के अतिरिक्त किसी भी नेता की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचे नहीं है। किसी भी छोटे देश को इससे पहले इतनी ज्यादा तवज्जो नहीं मिली थी। फिनलैंड के राष्ट्रपति के द्वारा भारत को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि भारत के साथ सहयोग सम्मान दिखाना काफी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो अमेरिका इस खेल में हार जाएगा। चीन में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को यह याद रखना चाहिए और सब कुछ दांव पर नहीं लगाना चाहिए।

ट्रंप ने फिर लगाया भारत पर रूस से व्यापार को लेकर आरोप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर रूस के साथ व्यापार करने को लेकर भारत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के द्वारा रूस के साथ तेल व्यापार किया जा रहा है जिससे रूस को आर्थिक मदद प्राप्त हो रही है। उन्होंने नाटो देशों से रूस से तेल और गैस से खरीद को पूरी तरह से बंद करने की अपील की। ट्रंप का मानना है कि नाटो देशों के द्वारा तेल गैस की खरीद करने से युद्ध को फंडिंग प्राप्त हो रही है। किसी के द्वारा भी यह नहीं सुना गया है कि आप दुश्मन से तेल और गैस खरीद कर उसकी मदद प्रदान करें। नाटो देशों के द्वारा भी अभी तक रूस की ऊर्जा पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई गई है। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर सवाल खड़े करते हुए कहा की मॉस्को अब सिर्फ कागजी शेर बन गया है। एक खराब नेतृत्व के कारण कोई देश कैसे कमजोर हो सकता है। यह इस लड़ाई से स्पष्ट हो रहा है। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि रूस समझौते के लिए तैयार नहीं होता है तो अमेरिका के द्वारा आने वाले समय में और भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *