Russia Ukraine War : लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। हाल ही में उनके द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की गई थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई थी। इसके बाद इस मीटिंग में हुई बातचीत पर यूक्रेन का मत जानने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात में यूरोप के लीडर भी साथ रहे। बताया जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच फिलहाल संघर्ष विराम नहीं होगा। डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक इतनी जल्दी दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम होना संभव नहीं है।
यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर हुई चर्चा
यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हुई मुलाकात में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के द्वारा लगातार सुरक्षा की गारंटी की मांग की जा रही है। इस पर रूस के राष्ट्रपति ने भी सहमति जता दी है। अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा पर कार्य करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि वह यूरोप से मिले पैसों का उपयोग हथियार खरीदने में करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीटिंग को रोकते हुए रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट तक फोन पर बातचीत चली।
एशिया कप पाकिस्तान टीम में बाबर और रिजवान को नहीं मिला मौका
इंडिया गठबंधन से डीएमके सांसद शिवा हो सकते हैं उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
ट्रंप ने किया पुतिन की शर्तों का समर्थन; नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन- ट्रंप
अमेरिकी के मंत्री ने चीन को लेकर उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर मुलाकात हुई थी। ट्रंप और पुतिन की यह मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई थी। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कुछ शर्त रखी गई थी। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इन शर्तो का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा और इसी के साथ-साथ 2014 से रूस के कब्जे में चल रहे क्रीमिया को वापस यूक्रेन को नहीं दिया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि पुतिन की मांगों के लिए ट्रंप के द्वारा उनकी शर्तों का समर्थन किया जा रहा है। अब आने वाली मुलाकात में रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर समझौता होने की संभावना जताई जा रही है।
ट्रंप बोले यूक्रेन पर निर्भर रहेगी लड़ाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध का भविष्य यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति चाहे तो यह युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है। सब कुछ अब यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा शांति का रास्ता अपनाया जाता है या फिर लड़ाई को जारी रखा जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर को याद करते हुए कहा गया की 12 साल पहले बिना किसी दबाव और युद्ध के क्रीमिया को रूस को सौंप दिया गया था और यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में बहुत सारी चीज कभी बदलने वाली नहीं है।

यूक्रेन को मिल सकती है सुरक्षा गारंटी
लंबे समय से यूक्रेन के द्वारा रूस के साथ जंग को खत्म करने से पहले अपनी सुरक्षा की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन को सुरक्षा देने पर राजी हो गए हैं। 15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई मीटिंग में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस पर सहमति जता दी है लेकिन इसी के साथ रूस के राष्ट्रपति के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता कभी नहीं दी जानी चाहिए। पुतिन ने इस रेड लाइन करार दिया है। यूरोपीय देशों के द्वारा यूक्रेन को एक ऐसे देश की मान्यता दी जा सकती है जिसके तहत किसी भी एक सदस्य देश पर हमला होने पर सभी पर हमला माना जाएगा।
ट्रंप ने मुलाकात को बताया सकारात्मक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हुई मुलाकात को सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक सकारात्मक रही। दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी लेकिन अभी तक हमारे बीच किसी भी तरह की कोई डील नहीं हुई है। जब सब कुछ अंतिम रूप में पहुंच जाएगा तो समझौता हो पाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मीटिंग की।
रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी -पुतिन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस के लिए रूस की सुरक्षा सबसे पहले है। पुतिन इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपना मत स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने आने वाले समय में होने वाली मीटिंग को रूस के मास्को में आयोजित करने का सुझाव दिया। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति प्रेस कांफ्रेंस करने के कुछ समय पश्चात ही तुरंत मंच से रवाना हो गए।






