Saif Ali Khan पर हुए हमले में आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत अर्जी पर 1 अगस्त को सुनवाई, पुलिस ने कहा- सबूत पुख्ता, भाग सकता है बांग्लादेश।

सैफ अली खान हमले के आरोपी की जमानत याचिका पर पुलिस ने जताया ऐतराज; 1 अगस्त को होगी सुनवाई

Saif Ali Khan : अभिनेता सैफ अली खान पर 15 जनवरी को उनके घर में अज्ञात हमलावर के द्वारा हमला कर दिया गया था। इस हमले में सैफ अली खान को चोट लगी थी। 15 जनवरी को हुए इस हमले के बाद सैफ अली खान पर हमला करने वाले हमलावर शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया था। शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किए जाने के बाद हाल ही में जमानत याचिका दायर की गई थी। दायर की गई याचिका के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने विरोध जताया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर के खिलाफ पुख्ता सबूत है। ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। पुलिस का दावा है कि यदि हमलावर को जमानत दी गई तो वह बांग्लादेश भाग सकता है। हमलावर के द्वारा लगाई गई याचिका पर अब 1 अगस्त को सुनवाई की जाएगी।

पुलिस बोली -आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की जमानत याचिका पर पुलिस के द्वारा जवाब पेश कर दिया गया है। बांद्रा पुलिस के द्वारा पेश किए गए जवाब के मुताबिक सैफ अली खान के शरीर में मिला चाकू का टुकड़ा और घटना स्थल पर मिले चाकू की जांच करने के बाद यह दोनों एक ही पाए गए हैं। शरीफुल इस्लाम के पास भी यही चाकू था। फोरेंसिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है। आपको बता दे की शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश का रहने वाला नागरिक है जो अवैध रूप से भारत में रह रहा था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि यदि आरोपी को जमानत दी गई तो वह बांग्लादेश जा सकता है। आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत होने के कारण पुलिस इस अपराध को गंभीर प्रवृत्ति का मान रही है। लगातार जमानत को लेकर विरोध जता रही है।

थाईलैंड कंबोडिया की जंग में सक्रिय हुआ चीन; मध्यस्थता की कोशिश में चीन

मोदी के दौरे से मालदीव में बढ़ेगा पर्यटन : मोहम्मद मुइज्जु

9 से 28 सितंबर तक होगा एशिया कप का आयोजन; भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबले 14 सितंबर को

लंबे करियर के बाद भी खुद का घर नहीं बना पाए अनुपम खेर!

आरोपी ने आरोप बताये झूठे

सैफ अली खान पर हमला करने वाले शरीफुल इस्लाम के द्वारा हाल ही में 18 जुलाई को जमानत याचिका लगाई गई थी। आरोपी के वकील का कहना है कि शरीफुल इस्लाम का कोई भी आपराधिक रिकार्ड मौजूद नहीं है। घटना की जांच पूरी हो चुकी है। सिर्फ पुलिस के द्वारा चार्ज शीट दाखिल करनी बाकी है। अभियोजन पक्ष के पास सभी तरह के सबूत पहले से ही मौजूद है। ऐसे में सबूत के साथ छेड़छाड़ करने या दावों को प्रभावित करने जैसी स्थिति नहीं है। इसी के साथ बचाव पक्ष के वकील ने यह भी कहा कि दर्ज की गई FIR में शिकायतकर्ता के द्वारा झूठी कहानी लिखी गई है। शरीफुल इस्लाम को अब जमानत दे देनी चाहिए। शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी सैफ अली खान पर हमला हो जाने के बाद 18 जनवरी को की गई थी।

Saif Ali Khan पर हुए हमले में आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत अर्जी पर 1 अगस्त को सुनवाई, पुलिस ने कहा- सबूत पुख्ता, भाग सकता है बांग्लादेश।
Saif Ali Khan पर हुए हमले में आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत अर्जी पर 1 अगस्त को सुनवाई, पुलिस ने कहा- सबूत पुख्ता, भाग सकता है बांग्लादेश।
घर में घुसकर किया था सैफ अली खान पर हमला

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला उनके घर में ही किया गया था। 15 जनवरी की रात को अचानक सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में अज्ञात व्यक्ति प्रवेश कर गया था। हाउस मेड के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक उसके द्वारा अचानक परछाई देखी गई। पहले तो उन्हें लगा कि करीना कपूर अपने बेटे को देखने आई होगी लेकिन जब तक वह आगे आई। जिसके बाद उस अज्ञात व्यक्ति के द्वारा महिला के ऊपर हमला कर दिया गया और धारदार हथियार दिखाते हुए उसे चुप रहने की हिदायत दी गई। बताया जाता है की आवाज सुनकर सैफ अली खान भी वहां पर पहुंचे। तो सैफ अली खान और आरोपी के बीच हाथापाई हो गई। अज्ञात हमलावर के द्वारा सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था। चाकू का एक टुकड़ा सैफ अली खान की पीठ में अटक गया था। इसके बाद सैफ अली खान को ऑटो के द्वारा अस्पताल ले जाया गया था। लगभग 5 दिनों तक सैफ अली खान का अस्पताल में इलाज चला था। इसके बाद उनके शरीर से चाकू का टुकड़ा निकाला गया था।

हमले को करीना कपूर ने बताया था डरावना

सैफ अली खान पर उनके घर में किए गए हमले को करीना कपूर के द्वारा डरावना करार दिया गया था। करीना कपूर का कहना है कि सैफ अली खान पर घर में ही हमला हो जाने के बाद वह काफी डर गई थी। उन्हें इस हमले के बाद लंबे समय तक नींद नहीं आ पाई थी। अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर वह चिंतित नजर आती है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके बच्चों के द्वारा बहुत कम उम्र में एक कठिन परिस्थिति का सामना किया गया।

यह उन्हें डराने वाला था लेकिन साथ ही साथ कम उम्र में कठिन परिस्थिति का सामना करने से बच्चों को एक कठोर अनुभव का सामना बहुत जल्दी करने को मिल गया। इससे वह और मजबूत होंगे। जिस समय सैफ अली खान पर हमला किया गया था बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर घर पर नहीं थी। सैफ अली खान पर हमला होने के बाद उनके घर की सुरक्षा देख रहे रोनित राय का कहना है कि सैफ अली खान पर हमला होने के बाद उनकी पत्नी करीना कपूर पर भी हमला करने की कोशिश की गई थी। सैफ अली खान को अस्पताल से घर लाते समय भीड़ के द्वारा उनको घेर लिया गया था और करीना कपूर इससे डर गई थी। हालांकि करीना कपूर के द्वारा इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *