India US Trade विवाद पर रूस ने भारत का समर्थन किया। पुतिन ने कहा कि भारत-चीन टैरिफ दबाव में नहीं झुकेंगे और अमेरिका को साझेदारों से सम्मान से पेश आना चाहिए।

भारत और रूस की दोस्ती का करेंगे सम्मान : पाकिस्तान

SCO Summit 2025 : हाल ही में चीन में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत, रूस,पाकिस्तान के विभिन्न नेता चीन पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की चर्चा चारों तरफ थी। अब भारत और रूस की दोस्ती को लेकर पाकिस्तान के द्वारा बड़ा बयान दिया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारत और रूस के रिश्ते का सम्मान करते हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा यह बयान रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा भी रूस के साथ मजबूत रिश्ते बनाने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो पूरे क्षेत्र को फायदा होगा और शांति आगे बढ़ेगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पुतिन को एक शानदार नेता करार दिया।

आज कोरिया से हॉकी एशिया कप के सुपर 4 में भिड़ेंगी टीम इंडिया

पाकिस्तान के मंत्री ने दी बाढ़ के पानी को बर्तनों में जमा करने की सलाह

पारिवारिक व्यापार के लिए पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहे ट्रंप

युद्ध को अवसर बना रहे हथियार सप्लाई करने वाले देश

SCO में छायी रूस भारत और चीन की जुगलबंदी

चीन में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन में रोचक नजारा देखने को मिल रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। लंबे समय बाद भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा चीन का दौरा किया गया है। गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष होने के बाद मोदी का यह पहला चीन द्वारा है। जिनपिंग से मुलाकात के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को एक साथ चर्चा करते हुए देखा गया। चीन रूस तथा भारत की जुगलबंदी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अमेरिका से चल रही तनातनी के बीच अब इन तीनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर नज़रें टिकी हुई है। तीनों नेताओं ने एक साथ चर्चा करने के साथ-साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तीनों देशों की एकता को अलग दृष्टि से देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के सामने भविष्य में विकल्प के तौर पर संगठन खड़ा किया जा सकता है।

पुतिन और मोदी ने 1 घंटे तक की कार में बातचीत

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच शंघाई सहयोग संगठन के दौरान महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने एक ही गाड़ी में बैठकर लगभग 1 घंटे तक सीक्रेट बातचीत की। पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर होटल पहुंचे थे। होटल पहुंचने के बावजूद वह गाड़ी में बैठकर चर्चा करते हुए नजर आए। सभी नेताओं के साथ फोटो सेशन होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पुतिन और जिनपिंग को एक साथ देखा गया। तीनों नेता एक साथ सत्र को संबोधित करने के लिए भी पहुंचे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। जिस समय पुतिन, जिनपिंग और मोदी की मुलाकात चल रही थी उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक टक होकर इन्हें देख रहे थे।

पुतिन की भारत यात्रा को लेकर हुई चर्चा

वर्ष के अंत तक रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर आने वाले हैं। शंघाई सहयोग संगठन के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच इस दौरे को लेकर चर्चा हुई। रूस के राष्ट्रपति की कार में बैठकर मोदी और पुतिन ने लंबी चर्चा की। मीडिया जगत में दोनों नेताओं के बीच हुई सीक्रेट चर्चा की लगातार सुर्खियां चल रही है। माना जा रहा है कि उनके द्वारा बेहद ही गोपनीय मुद्दे पर बातचीत की गई। रूस के डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के अध्यक्ष के द्वारा भारत में रूस के द्वारा जल्द ही बड़े निवेश का ऐलान किया गया।

SCO Summit 2025 में पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात ने भारत-रूस रिश्तों को नई दिशा दी। चीन, भारत और रूस की जुगलबंदी से अमेरिका चिंतित।
SCO Summit 2025 में पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात ने भारत-रूस रिश्तों को नई दिशा दी। चीन, भारत और रूस की जुगलबंदी से अमेरिका चिंतित।
मोदी से मुलाकात पर पुतिन ने जताई खुशी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पुतिन की मुलाकात होने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा खुशी जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन ईस्ट तथा ग्लोबल साउथ देश को एक साथ लाने का अच्छा जरिया है। आगामी समय में 21 दिसंबर 2025 को भारत और रूस के संबंधों की रणनीतिक साझेदारी के 15 वर्ष पूरे हो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहु आयामी रिश्ते लगातार जारी है और आने वाले समय में इन रास्तों को और मजबूत किया जाएगा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूस पर बयान देते हुए कहा कि हमेशा कठिन परिस्थितियों में भारत और रूस के संबंध मजबूत रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया है। दोनों देश न सिर्फ एक दूसरे के लिए बल्कि वैश्विक शांति स्थिरता और समृद्धि के लिए भी कार्य करते हैं। रूस यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस विवाद का स्थाई हल होना चाहिए। भारत और रूस के द्वारा लगातार इस संघर्ष पर चर्चा की जा रही है। मानवता की मांग के आधार पर जल्द से जल्द स्थाई शांति का समाधान निकालने की कोशिश की जानी चाहिए।

एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार दुनिया के दूसरे देशों को टैरिफ के दम पर झुकाया जा रहा है। कुछ देशों के द्वारा इसका मुखर विरोध भी किया जा रहा है। इसके कारण वैश्विक स्तर पर लगातार स्थिति बदलती नजर आ रही है। कई देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगातार नाराज हैं। इसीलिए अमेरिका से उनके रिश्तों में तनाव बना हुआ है। दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति इस मौके को शानदार तरीके से उठाते हुए दिख रहे हैं। ट्रंप से नाराजगी के बीच जिनपिंग के द्वारा अपनी ताकत का नजारा पेश किया जा रहा है। शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में दुनिया के विभिन्न देशों के बड़े नेता शामिल हुए। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लंबे समय पश्चात चीन दौरे पर पहुंचे। अमेरिका से भारत तथा रूस जैसे देश इस समय दूर है और इसका मौका जिनपिंग उठाने वाले हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *