Sophie Devine Retirement की घोषणा, वनडे वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास, लेकिन T20 और लीग खेल जारी रखेंगी। वर्ल्ड कप में करेंगी कप्तानी।

न्यूज़ीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने की संन्यास की घोषणा, वनडे वर्ल्ड कप के बाद लेंगी वनडे फॉर्मेट से संन्यास

Sophie Devine Retirement  : न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी  डिवाइन ने बड़ी घोषणा करते हुए वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है| सोफी डिवाइन का कहना है कि भारत और श्रीलंका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद वह वनडे फॉर्मेट में खेलती हुई नजर नहीं आएँगी |

आगामी समय में भारत की मेजबानी में महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा| यह वनडे वर्ल्ड कप भारत के साथ श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा| उन्होंने कहा कि उनका संन्यास सिर्फ वनडे फॉर्मेट से होगा जबकि T20 फॉर्मेट में वह लगातार खेलती रहेंगी|

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेगी सोफी

न्यूजीलैंड की महिला टीम की कप्तान सूफी डिवाइन ने भले ही संन्यास की घोषणा कर दी हो लेकिन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी सोफी  डिवाइन ही करेंगी|आगामी समय में भारत की मेजबानी में महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा|

यह वनडे वर्ल्ड कप भारत के साथ श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा| सोफी डिवाइन ने अपने संन्यास की घोषणा ऐसे समय पर की है जब कुछ दिनों बाद ही न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी होने वाली है| न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर 17 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी करेगा| सोफी डिवाइन के द्वारा संन्यास की घोषणा कर देने के बाद वह अब सेंट्रल कांटेक्ट में शामिल नहीं हो पाएंगे|

Sophie Devine Retirement की घोषणा, वनडे वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास, लेकिन T20 और लीग खेल जारी रखेंगी। वर्ल्ड कप में करेंगी कप्तानी।
Sophie Devine Retirement की घोषणा, वनडे वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास, लेकिन T20 और लीग खेल जारी रखेंगी। वर्ल्ड कप में करेंगी कप्तानी।
घरेलू सीजन के बाद मिलेगा न्यूजीलैंड को नया कप्तान

सोफी डिवाइन के द्वारा न्यूजीलैंड क्रिकेट की वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लेने के बाद अब न्यूजीलैंड टीम को नए कप्तान की आवश्यकता होगी| न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को नया कप्तान घरेलू सीजन के बाद मिलने की संभावना जताई जा रही है| आगामी समय में भारत और श्रीलंका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में सोफी  डिवाइन ही न्यूजीलैंड की टीम की कमान संभालती हुई नजर आएँगी | वर्ल्ड कप के बाद नए कप्तान का निर्णय हो जाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम की बागडोर दूसरे हाथों में चली जाएगी|

शानदार रहा है सोफी डिवाइन का करियर

सोफी डिवाइन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है| सोफी डिवाइन ने मात्र 17 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था जिसके बाद से लगातार वह 19 साल तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करती रही है| सोफी डिवाइन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 2006 में की थी न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक वनडे मैच खेलने वाली  महिला खिलाड़ियों की सूची में सोफी डिवाइन दूसरे स्थान पर है जबकि रन बनाने की दृष्टि से वह इस सूची में चार नंबर पर मौजूद है|

न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हुए सोफी डिवाइन ने वनडे फॉर्मेट में 8 शतक जमाए हैं जो किसी भी न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी के द्वारा जमाये  गए शतकों में दूसरे नंबर पर है| न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन न सिर्फ बल्लेबाजी में अपना जलवा दिखाती है बल्कि गेंदबाजी के क्षेत्र में भी उनका शानदार करियर रहा है| न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हुए सोफी डिवाइन ने 100 से भी ज्यादा विकेट प्राप्त की है|

सोफी ने न्यूजीलैंड बोर्ड का दिया धन्यवाद

अंतरराष्ट्रीय वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने वाली सोफी डिवाइन ने सन्यास की जानकारी देते हुए कहा कि मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट में मिले समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त करती हूं| उन्होंने कहा कि उनके आने वाले समय में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी | इसी के साथ सोफी डिवाइन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वनडे फॉर्मेट से भले ही वह संन्यास की घोषणा कर रही हो लेकिन विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग खेलने लगातार जारी रखेंगी|  T20 फॉर्मेट में होने वाली विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग में सोफी डिवाइन अपना जलवा जारी रखेंगी|उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से धीरे-धीरे पीछे हटना शुरू कर दू|

पाकिस्तान पर दिखने लगा सिंधु समझौते का असर, सूखने लगी पाकिस्तानी नदियां

एक बार फिर ईरान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, लगातार चार दिन से जा रही है संघर्ष

5 अक्टूबर को महिला वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, 30 सितंबर से शुरू होगा महिला वर्ल्ड कप

भारत- इंग्लैंड सीरीज में अब पटौदी के नाम ट्रॉफी नहीं बल्कि मिलेगा पदक, ट्रॉफी का बदला जायेगा नाम

भारत में होगा महिला वनडे वर्ल्ड कप

आगामी समय में भारत की मेजबानी में महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा| यह वनडे वर्ल्ड कप भारत के साथ श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा| भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल की मांग की थी| पाकिस्तान बॉर्डर की मांग को मांगते हुए पाकिस्तान टीम के सभी मैच कोलम्बो  में आयोजित किए जाएंगे जबकि अन्य सभी टीमों के मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले जाएंगे| भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किए जाने के बाद इसी तरह अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू दुबई में खेले थे| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा अब उसी का अनुसरण करते हुए पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मुकाबले को कोलंबो शिफ्ट कराया गया है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *