Sushil Kumar Bail रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने सागर हत्याकांड में आदेश दिया कि 7 दिन में सरेंडर करें, जमानत गवाहों से छेड़छाड़ के आरोप पर टूटी।

पहलवान सुशील कुमार को एक बार फिर जाना होगा जेल; सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रद्द

Sushil Kumar Bail : दो बार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को एक बार फिर जेल जाना होगा। हरियाणा के पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियन सागर धनकड़ की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुशील कुमार की जमानत को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ-साथ सुशील कुमार को 7 दिन के अंदर सरेंडर करने का भी आदेश जारी किया है। पहलवान सुशील कुमार को इससे पहले 2023 में कोर्ट के द्वारा जमानत दी गई थी। सुशील कुमार को 2023 में सर्जरी करने के लिए 7 दिन की अंतिम जमानत मिली थी। रोहिणी कोर्ट के द्वारा यह आदेश दिया गया था की जमानत के दौरान उनके साथ 24 घंटे दो सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। 2021 में हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने चार्ज सीट में बताया था कि 4 में 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में करीब रात 1:00 यह झडप हुई थी। इस झडप के दौरान फायरिंग भी हुई थी।

सागर के पिता ने लगाई थी याचिका

जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियन सागर धनकड़ की हत्या के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सुशील कुमार को जमानत दे दी थी। दिल्ली हाई कोर्ट के द्वारा 4 मार्च को सुशील कुमार को जमानत देने का फैसला सुनाया था। इसके बाद मृतक सागर के पिता के द्वारा सुशील कुमार की जमानत याचिका के खिलाफ याचिका लगाई गई थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सुशील कुमार की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। पहलवान सुशील कुमार पर सागर धनकड़ की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है की संपत्ति विवाद को लेकर सुशील कुमार और उसके साथियों ने सागर पर हमला किया था।

भारत ने दी पाकिस्तान को जुबान संभालने की नसीहत; गलत कदम उठाने पर मिलेगा करारा जवाब

जॉनी लीवर का जन्मदिन आज; आर्थिक तंगी के कारण पेन बेचने का कार्य कर चुके जॉनी लीवर

वोट चोरी जैसे शब्दों से भारतीय मतदाताओं पर हमला : चुनाव आयोग

पाकिस्तान ने किया रॉकेट फोर्स बनाने का एलान; पाकिस्तानी पीएम ने की घोषणा

इस हमले में सागर को सिर में गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आदेश दिए जाने के बाद अब जल्द ही सुशील कुमार को पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सुशील कुमार की जमानत याचिका रद्द कर देने के बाद सागर के पिता ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण उनकी इज्जत बच गई है। दिल्ली हाई कोर्ट के द्वारा सुशील कुमार को जमानत देने के बाद लोगों के द्वारा यह चर्चा की जा रही थी कि हमने सुशील कुमार से पैसे लेकर समझौता कर लिया है लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले से हमारी इज्जत बच गई है।

पहलवान सुशील कुमार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में महेश जेठमलानी ने वकालत की जबकि सागर की तरफ से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ मृदुल ने पक्ष रखा। बहस पूरी होने के बाद वकील ने जानकारी देते हुए कहा कि 2021 में पहलवान सुशील कुमार ने 22 लोगों के साथ मिलकर सागर की हत्या की थी। सुशील कुमार के द्वारा अंतरिम जमानत के दौरान गवाहों से छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की गई। यही कारण है कि मुकदमे के दौरान गवाह उनका समर्थन नहीं कर सके। सुशील कुमार के खिलाफ इस हत्या के मामले में साइंटिफिक एविडेंस मौजूद हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने दी थी जमानत

पहलवान सुशील कुमार को इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली थी। सुशील कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सागर हत्याकांड मामले में 5 महीने पहले जमानत दी थी लेकिन सागर के पिता के द्वारा लगाई गई याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत को रद्द कर दिया है। सुशील कुमार सागर हत्याकांड के मामले में 4 साल से जेल में बंद थे लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के द्वारा 5 महीने पहले जमानत पर रिहा किया था। सुशील कुमार को जमानत दे दिए जाने के बाद सागर के परिवार ने इस फैसले पर आपत्ति जताई थी। सुशील कुमार पर सागर की हत्या का आरोप 2021 में लगा था। 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग में सुशील और सागर में आपसी विवाद हो गया था। जिसके बाद सुशील कुमार और उसके दोस्तों ने सागर पर हमला किया था जिसमें सागर की मौत हो गई थी। बाद में सागर की मौत की जांच में पता चला था कि सुशील कुमार और उसके साथियों ने वर्चस्व तथा प्रॉपर्टी के विवाद के कारण सागर की हत्या की थी।

Sushil Kumar Bail रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने सागर हत्याकांड में आदेश दिया कि 7 दिन में सरेंडर करें, जमानत गवाहों से छेड़छाड़ के आरोप पर टूटी।
Sushil Kumar Bail    रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने सागर हत्याकांड में आदेश दिया कि 7 दिन में सरेंडर करें, जमानत गवाहों से छेड़छाड़ के आरोप पर टूटी।
2023 में भी मिली थी जमानत

पहलवान सुशील कुमार को इससे पहले 2023 में कोर्ट के द्वारा जमानत दी गई थी। सुशील कुमार को 2023 में सर्जरी करने के लिए 7 दिन की अंतिम जमानत मिली थी। रोहिणी कोर्ट के द्वारा यह आदेश दिया गया था की जमानत के दौरान उनके साथ 24 घंटे दो सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। 2021 में हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने चार्ज सीट में बताया था कि 4 में 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में करीब रात 1:00 यह झडप हुई थी। इस झडप के दौरान फायरिंग भी हुई थी।

सागर इस हमले में घायल हो गया था जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सुशील कुमार और उसके साथियों का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें सुशील कुमार हॉकी से सागर को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना होने के बाद सुशील कुमार को पुलिस के द्वारा 23 में 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जाता है कि सुशील कुमार और सागर के बीच फ्लैट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। सुशील कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं उनके द्वारा ओलंपिक में दो बार मेडल जीता गया। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में सुशील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था जबकि 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतने वाले सुशील कुमार पहले भारतीय बने थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *