Thailand Cambodia Conflict में 30 की मौत, चीन बना मध्यस्थ। अमेरिका का दबाव, संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक, भारत ने जारी की एडवाइजरी।

लगातार भीषण हो रही थाईलैंड और कंबोडिया की जंग; अब तक 30 से अधिक हो चुकी मौत

Thailand Cambodia Conflict : कभी एक दूसरे के खास दोस्त रहे थाईलैंड और कंबोडिया इस समय एक दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों देशों में दो शिव मंदिरों को लेकर शुरू हुआ संघर्ष अब और भी भीषण होता हुआ नजर आ रहा है। इस संघर्ष में अब तक 30 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष में थाईलैंड के 20 नागरिक मारे जा चुके हैं। जिनमें 14 आम नागरिक है जबकि 6 थाईलैंड की सेना के सैनिक है। कंबोडिया के द्वारा थाईलैंड पर ग्रैड मिसाइल से हमला कर देने के बाद थाईलैंड में बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। थाईलैंड के द्वारा इसके बाद अपने आठ जिलों में मार्शल लागू कर दिया गया है। दूसरी तरफ कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कंबोडिया के 13 लोगों की मौत इस संघर्ष में अब तक हो चुकी है। इनमें पांच सैनिकों और 8 आम नागरिक शामिल है। दोनों ही देश के द्वारा एक दूसरे पर वार पलटवार किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र से युद्ध रोकने की मांग

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र से मांग की है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कंबोडिया के राजदूत ने अपील करते हुए कहा कि हम शांति चाहते हैं और बातचीत के जरिए इस समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं। जल्द से जल्द संघर्ष को खत्म करते हुए क्षेत्र में शांति स्थापित की जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि थाईलैंड भी बातचीत करने के लिए तैयार है। थाईलैंड की तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष अब कम हो गया है। थाईलैंड की तरफ से कंबोडिया को मलेशिया की मदद से बात करने के लिए कहा गया है।

हमास को खत्म करने का समय आ गया -डोनाल्ड ट्रंप; सीजफायर डील टूटने से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति

ब्रिटेन के बाद भारत और मालदीव में हो सकता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट; मालदीव को दिया भारत ने कर्ज

इंग्लैंड ने बनाई चौथे टेस्ट पर मजबूत पकड़; तीसरे दिन इंग्लैंड ने बनाये 544 पर 7 विकेट

एक बार फिर दर्ज हुआ भारतीय गेंदबाज यश दयाल पर रेप का केस

संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने की आपात बैठक

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से अमेरिका की न्यूयॉर्क में एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। न्यूयॉर्क में आयोजित हुई इस बैठक में लगभग 15 सदस्य देशों ने हिस्सा लिया और थाईलैंड और कंबोडिया दोनों से वर्तमान समय में चल रहे संघर्ष के दौरान संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान निकालने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत के द्वारा कहा गया कि हम बिना किसी शर्त के थाईलैंड के साथ संघर्ष विराम चाहते हैं। छोटा देश होने के कारण हमारे पास वायु सेना भी मौजूद नहीं है। ऐसे में हमारी कभी भी आक्रमण की मंशा नहीं रही है। इसी बीच भारत की तरफ से अपने नागरिकों को दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण एडवाइजरी जारी की गई है। भारतीय दूतावास का कहना है कि थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा से लगे हुए इलाकों में यात्रा करने से लोगों को बचाना चाहिए। किसी भी आपातकालीन स्थिति में दूतावास से संपर्क करते हुए हालातो पर नजर बनाए रखने की अपील की गई।

Thailand Cambodia Conflict सीमा पर दो शिव मंदिरों को लेकर बढ़ा विवाद, अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र से शांति की अपील।
Thailand Cambodia Conflict सीमा पर दो शिव मंदिरों को लेकर बढ़ा विवाद, अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र से शांति की अपील।
दो मंदिरों से पैदा हुआ विवाद

पड़ोसी मुल्क थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद का कारण दो मंदिरों को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो शिव मंदिरों को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया में तनाव पैदा हुआ है। यह दोनों मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित हैं। दोनों देशों के बीच 1960 में सीमा का निर्धारण हुआ था। सीमा के निर्धारण से लेकर वर्तमान तक लगातार इनको लेकर विरोध चल रहा है। शिव मंदिर को लेकर दोनों ही देश के द्वारा अपनी-अपनी सीमा में होने का दावा किया जाता रहा है। जिस स्थान पर मंदिर बना हुआ है वहां पर सीमा का निर्धारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इसी कारण दोनों देशों में तनाव पैदा होता है। थाईलैंड के द्वारा यह दावा किया जाता रहा है कि मंदिर कंबोडिया का हो सकता है लेकिन मंदिर के आसपास की जमीन पर थाईलैंड का अधिकार है। इसी कारण थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही देश की सेनाओ के द्वारा इस मंदिर के आसपास गस्त की जाती है। ऐसे कई मौके देखने को मिले हैं जब थाईलैंड और कंबोडिया की सेना एक दूसरे के आमने-सामने हो जाने के कारण झड़प हो गई थी।

कंबोडिया के सैनिक की मौत से बढ़ा मामला

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लगातार 2 महीने से तनाव जारी है। 28 मई को थाईलैंड और कंबोडिया की सेना आमने-सामने हो गई थी। इस संघर्ष में कंबोडिया की सेना के एक सैनिक की मौत हो गई थी जिसके बाद थाईलैंड और कंबोडिया में तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा के साथ-साथ लाओस की सीमा भी एक जगह मिलती है। इसी कारण दोनों ही देश के द्वारा इस स्थान पर दावा किया जाता है। थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही देश के द्वारा एक दूसरे पर संघर्ष शुरू करने का आरोप लगाया जाता है। थाईलैंड का आरोप है कि उन्होंने बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश की थी लेकिन समाधान नहीं होने के बाद गोलीबारी का सहारा लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *