Thailand Ex PM : थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री को 9 सितंबर को कोर्ट के द्वारा सजा सुनाई जानी थी। इससे पहले ही वह थाईलैंड छोड़कर विदेश भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि इलाज के बहाने वह दुबई गए थे। इसके बाद वह प्राइवेट जेट से देश छोड़कर निकल गए। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इन भ्रष्टाचारों के आरोप पर 9 सितंबर को फैसला आने वाला है। देश छोड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपने इलाज के लिए वह सिंगापुर जा रहे थे लेकिन पायलट के द्वारा जेट को उतरने में सक्षम नहीं बताया गया। इसके बाद उन्हें दुबई जाने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि 9 सितंबर को कोर्ट के द्वारा दिए जाने वाले फैसले के समय वह वापस अपने देश लौटेंगे। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री दक्षिण का थाईलैंड की राजनीति में दबदबा रहा है।
लगभग 2000 से लगातार सत्ता में यह परिवार बना हुआ है। 2001 से 2006 2011 से 2014 और 2024 से 2025 तक इन्हीं के परिवार का शाषन थाईलैंड में चला है। उनकी बेटी भी थाईलैंड की प्रधानमंत्री रह चुकी है। हालांकि जुलाई 2025 में उन्हें कोर्ट के द्वारा हटा दिया गया था। कंबोडिया के नेता के साथ फोन पर बातचीत लीक हो जाने के बाद उन्हें कोर्ट के द्वारा पद से हटाने का निर्णय लिया था। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दो शिव मंदिरों को लेकर विवाद पैदा हो गया था जो बाद में संघर्ष में बदल गया था। कंबोडिया और थाईलैंड के नेता के बीच बातचीत है। लीक हो जाने के बाद विपक्ष के द्वारा इसे बड़े स्तर पर मुद्दा बनाया गया था। थाईलैंड की प्रधानमंत्री पर आरोप था कि उन्होंने सेना को कमजोर करने का कार्य किया है। इसके बाद जुलाई 2025 में उन्हें पद से हटना पड़ा था।
ट्रंप को हो रहा भारत से तनाव पर पछतावा; अमेरिका भारत पर लगा चुका 50% टैरिफ
भारत पर सख्ती से रूस को हो रहा नुकसान : ट्रंप
चीन की राह पर चलने की कोशिश करेगा पाकिस्तान : शरीफ
भारत और सिंगापुर के बीच कई समझौते; सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने की मोदी से मुलाकात
पहले भी हो चुकी सजा
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री को इससे पहले भी सजा हो चुकी है। 2006 में पद से हटाए जाने के बाद भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के द्वारा 15 साल की सजा सुनाने के दौरान भी वह देश छोड़कर भाग गए थे। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि वह एक बार फिर 9 सितंबर को सजा सुनाने के दौरान उपस्थित नहीं रहेंगे। थाईलैंड में 1994 में विदेश मंत्री का पद संभाल चुके हैं जबकि 1996 और 97 में दो बार वह देश के डिप्टी प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। 2001 से 2006 तक वह थाईलैंड के प्रधानमंत्री थे।

जेल के बजाय अस्पताल में काटी सजा
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा इससे पहले भी अपना देश छोड़ दिया गया था। 2023 में थाईलैंड लौटने पर उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में एक बार फिर सजा सुनाई गई थी। यह सजा 8 साल की थी। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री को सुनाई गई 8 साल की सजा को थाईलैंड के राजा के द्वारा घटाकर कम कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें 1 साल की सजा प्राप्त हुई थी। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री पर यह आरोप है कि उनके द्वारा प्राप्त हुई सजा को जेल में नहीं काटा गया बल्कि पुलिस जनरल अस्पताल में उन्होंने अपनी सजा का समय बिताया। इसे लेकर लगातार जांच चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जांच पूरी हो जाने के बाद अब 9 सितंबर को फैसला सुनाया जाना है।
थकसिन के परिवार का थाईलैंड की राजनीति में दबदबा
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री दक्षिण का थाईलैंड की राजनीति में दबदबा रहा है। लगभग 2000 से लगातार सत्ता में यह परिवार बना हुआ है। 2001 से 2006 2011 से 2014 और 2024 से 2025 तक इन्हीं के परिवार का शाषन थाईलैंड में चला है। उनकी बेटी भी थाईलैंड की प्रधानमंत्री रह चुकी है। हालांकि जुलाई 2025 में उन्हें कोर्ट के द्वारा हटा दिया गया था। कंबोडिया के नेता के साथ फोन पर बातचीत लीक हो जाने के बाद उन्हें कोर्ट के द्वारा पद से हटाने का निर्णय लिया था। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दो शिव मंदिरों को लेकर विवाद पैदा हो गया था जो बाद में संघर्ष में बदल गया था। कंबोडिया और थाईलैंड के नेता के बीच बातचीत है। लीक हो जाने के बाद विपक्ष के द्वारा इसे बड़े स्तर पर मुद्दा बनाया गया था। थाईलैंड की प्रधानमंत्री पर आरोप था कि उन्होंने सेना को कमजोर करने का कार्य किया है। इसके बाद जुलाई 2025 में उन्हें पद से हटना पड़ा था। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार से कई व्यक्ति प्रधानमंत्री के पद पर मौजूद रह चुके हैं। उनकी बेटी के अतिरिक्त बहन भी थाईलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभाल चुकी। थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्हीं की बहन थी।