Bagram Airbase को लेकर ट्रंप ने अफगानिस्तान को चेताया। तालिबान और चीन ने किया विरोध। एयरबेस पर कब्जा अमेरिका के लिए रणनीतिक महत्व रखता है।

धीरे-धीरे पिघल रहे ट्रंप; बोले- भारत के साथ संबंधों को करेंगे रिसेट

Trump India Relations : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मिजाज कब बदल जाए इसका किसी को पता नहीं है। कभी भारत और अमेरिका दोनों एक दूसरे के खास दोस्त होते थे लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए भारत और अमेरिका के बीच दूरी पैदा कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा कर चुके हैं जिसके बाद भारत और अमेरिका के संबंधों में लगातार दूरी बढ़ती जा रही है लेकिन अब एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ संबंधों को लेकर पिघलते हुए नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ अपने संबंधों को रिसेट करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे। व्हाइट हाउस में की गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके द्वारा यह बयान दिया गया। इससे पहले वह लगातार भारत के खिलाफ बयान बाजी कर रहे थे लेकिन भारत रूस तथा चीन के घटजोड़ को देखते हुए अब उन्होंने एक बार फिर भारत के साथ संबंधों को पटरी पर लाने की दिशा में बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत और रूस से लगातार हमारे हाथ से दूर होते जा रहे हैं और चीन के साथ संबंध बना रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि इनका भविष्य अच्छा होगा।

मोदी ने किया ट्रंप का समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत के साथ संबंधों को रिसेट करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोस्त के तौर पर रखूंगा। इसे लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावना और हमारे संबंधों को लेकर विचारों की तहे दिल से सराहना करता हूं। मैं अमेरिका के राष्ट्रपति का पूर्ण समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच पॉजिटिव और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा प्रधानमंत्री बताया था। उन्होंने कहा कि उनके कुछ कार्य उन्हें पसंद नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद और भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर चिंतित हैं। दोस्त होने की वजह से हम जल्द ही रिश्तो को सुधार लेंगे।

चीन, रूस, भारत के गठबंधन पर पुतिन का बयान- मीडिया ने जोड़ा रूस का भालू

तीन शर्तों पर भारत से हट सकता है टैरिफ : अमेरिका

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ने इलाज के बहाने छोड़ा देश; 9 सितम्बर को आएगा फैशला

ट्रंप को हो रहा भारत से तनाव पर पछतावा; अमेरिका भारत पर लगा चुका 50% टैरिफ

ट्रम्प से मोदी के रहे हैं अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते -विदेश मंत्री

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते रहे हैं। भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा अमेरिका के साथ साझेदारी को महत्व दिया जाता है। फिलहाल हम अमेरिका के साथ लगातार जुड़े हुए हैं और व्यापार को लेकर चर्चा चल रही है। भारतीय विदेश मंत्री ने इससे पहले अमेरिका को लेकर विभिन्न बयान दिए थे। उन्होंने अमेरिका के द्वारा लगाए गए टैरिफ को समझ से बाहर बताया था।

भारत और अमेरिका के रिश्ते सबसे खास : अमेरिकी विदेश मंत्री

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से महत्वपूर्ण संबंध रहे हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के पहलगाम में हमला हो जाने के बाद रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। इसके बाद हुए संघर्ष विराम तथा टैरिफ के मुद्दे को लेकर लगातार भारत और अमेरिका के बीच मतभेद देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। रूस के साथ व्यापार करने के कारण भारत पर 50% टैरिफ भी लगाया जा चुका है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों को सबसे खास बताया है। अमेरिका की विदेश मंत्री ने कहा कि 21वीं सदी की सबसे खास साझेदारी भारत और अमेरिका की साझेदारी है। दोनों देशों को द्वारा नई संभावना लोगों की तरक्की पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा कारोबार तकनीक तथा आपसी रिश्तों से लगातार भारत और अमेरिका की दोस्ती मजबूत होती जा रही है।

Trump India Relations पर ट्रंप ने कहा मोदी मेरे दोस्त, रिश्ते रिसेट होंगे। मोदी ने भी समर्थन किया, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर जोर।
Trump India Relations पर ट्रंप ने कहा मोदी मेरे दोस्त, रिश्ते रिसेट होंगे। मोदी ने भी समर्थन किया, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर जोर।
प्यार और विश्वास से चलती है दोस्ती -रूबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि दो देशों के बीच दोस्ती हमेशा प्यार और विश्वास के कारण ही आगे बढ़ पाती है। भारत और अमेरिका के बीच अच्छी ट्यूनिंग होने के कारण दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हैं। दोनों देशों के द्वारा मिलकर ही अलग-अलग क्षेत्र में मौको की तलाश की जा रही है। रक्षा क्षेत्र तकनीक तथा संस्कृत में भारत और अमेरिका लगातार एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। लगातार बदलते परिदृश्य में भारत चीन तथा रूस के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री के द्वारा दिए गए इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत के साथ किये जा रहे बर्ताव का विरोध न सिर्फ भारत के द्वारा किया जा रहा है बल्कि अमेरिका में भी ट्रंप को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में विभिन्न लोगों का मानना है कि लंबे समय से भारत और अमेरिका एक दूसरे के खास रहे हैं लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण अब दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *