Trump Putin Meeting में ट्रंप ने भारत, रूस और चीन पर टैरिफ असर की बात कही, मोदी-ट्रंप मुलाकात में टैरिफ विवाद सुलझाने की उम्मीद।

लगातार भारत के खिलाफ आग उगल रहे डोनाल्ड ट्रंप; भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को ट्रंप ने बताया ‘डेड’

Trump India Tariff  : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा करने के कुछ समय बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को डेड करार दिया है। उन्होंने कहा है भारत और रूस दोनों अपनी अर्थव्यवस्था को एक साथ ले डूबे हैं लेकिन मुझे क्या। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान के बाद रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने इसे अमेरिका के राष्ट्रपति की घबराहट करार दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने के साथ-साथ जुर्माने का भी ऐलान किया गया था। अमेरिका का आरोप है कि भारत के द्वारा रूस के साथ व्यापार किया जा रहा है। ऐसे में भारत पर यह जुर्माना लगाना उचित है। दूसरी तरफ अमेरिका के द्वारा पाकिस्तान के साथ तेल भंडार विकसित करने के लिए समझौता किया गया है।

भारत और रूस के साथ व्यापार बहुत कम -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत और रूस को लेकर लगातार निशाना साधा जा रहा है। एक बार फिर उन्होंने भारत और रूस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत और रूस दोनों एक दूसरे के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं। वह चाहे तो अपनी डूबती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ ले डूबे मुझे क्या। अमेरिका का भारत के साथ बहुत कम मात्रा में व्यापार है। दूसरी तरफ भारत के द्वारा हमारे ऊपर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया जाता है। इसी तरह अमेरिका का रूस के साथ भी बहुत कम व्यापार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रूस को लेकर भी टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि वह एक असफल पूर्व राष्ट्रपति हैं जो वर्तमान में भी खुद को राष्ट्रपति समझते हैं। उन्हें अपनी जुबान संभालनी चाहिए। रूस के पूर्व राष्ट्रपति लगातार बहुत खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और भारत के खिलाफ सख्त होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अमेरिका करेगा पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करने में सहयोग, दोनों देशो में हुई डील

ब्रिटेन भी देगा फिलीस्तीन को स्वतंत्र देश की मान्यता; प्रधानमंत्री ने किया ऐलान

यूक्रेन रोजाना बनाएगा 1000 इंटरसेप्टर ड्रोन

वर्ल्ड चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से नहीं खेलेगी टीम इंडिया; पहले भी हो चुका है एक मुकाबला रद्द

हमारे रास्ते पर आगे बढ़ेंगे -रूस

अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा रूस और भारत की आलोचना किए जाने के बाद रूस की तरफ से अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर बयान दिया गया। रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने टेलीग्राम पर अमेरिका के राष्ट्रपति के बारे में लिखते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति वर्तमान समय में घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप को डेड हैंड की खतरनाक ताकत को भूलना नहीं चाहिए। भले ही अब यह मौजूद नहीं हो। अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्रपति रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान से घबरा जाते हैं तो इससे स्पष्ट है रूस का रास्ता बिल्कुल सही है और उसके द्वारा लगातार अपने रास्ते पर आगे बढ़ा जाएगा। डेड हैंड रूस का एक पुराना परमाणु हथियार कंट्रोल सिस्टम है। इसका उपयोग देश की लीडरशिप खत्म होने पर जवाबी हमले के लिए किया जा सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से यह बयान दे रहे थे कि भारत के साथ उसकी बड़ी डील होने वाली है लेकिन अब ट्रंप की कथनी और करनी में अंतर सामने आया है। खुद को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के ऊपर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी के साथ भारत पर डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा जुर्माना लगाने की बात भी कही गई। ट्रंप का कहना है कि भारत के द्वारा रूस से बड़ी मात्रा में व्यापार किया जाता है। इस कारण भारत पर जुर्माना लगाया जाएगा। भारत पर लगाया गया टैरिफ 1 अगस्त से लागू हो जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा लंबे समय से दुनिया के किसी न किसी देश पर टैरिफ की घोषणा की जा रही है। भारत पर अभी तक अमेरिका के द्वारा निर्णय नहीं लिया गया था लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Trump India Tariff भारत पर 25% टैरिफ और रूस से व्यापार के चलते जुर्माना लगाया गया, ट्रंप ने भारत-रूस की अर्थव्यवस्था को डेड बताया।
Trump India Tariff भारत पर 25% टैरिफ और रूस से व्यापार के चलते जुर्माना लगाया गया, ट्रंप ने भारत-रूस की अर्थव्यवस्था को डेड बताया।
रूस से व्यापार के कारण भारत पर जुर्माना

भारत के द्वारा लंबे समय से रूस के साथ व्यापार किया जा रहा है। भारत रूस से सैन्य उपकरण के साथ-साथ क्रूड ऑयल तथा गैस का व्यापार कर रहा है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत और चीन के द्वारा रूस के साथ बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा है। रूस लगातार यूक्रेन में अत्याचार कर रहा है। इसलिए भारत पर टैरिफ के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। यह पहली बार है जब अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा किसी देश पर जुर्माने का ऐलान किया गया है। दूसरी तरफ अमेरिका के द्वारा उठाए गए इस कदम पर भारत ने कहा कि वह राष्ट्रीय हित को देखते हुए निर्णय लेगा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक यह फाइनल नहीं हो पा रही है।

अमेरिका के द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों पर लगातार टैरिफ लगाए जाने की घोषणा की जा रही है। यह टैरिफ एक बॉर्डर शुल्क या टैक्स के रूप में लिया जाता है। विदेश से आने वाले सामानों पर अमेरिका में यह टैक्स लगाया जाता है। यह टेक्स लगाए जाने के बाद विदेश का सामान अमेरिका में काफी महंगा हो जाता है। दूसरी तरफ इससे घरेलू मार्केट का भी बचाव होता है। घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देना तथा देसी उद्योगों की रक्षा करने के उद्देश्य से अमेरिका यह कदम उठा रहा है। साथ ही साथ टैरिफ की प्रक्रिया से सरकार को आय प्राप्त होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *