Trump India Tariff : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगातार विपक्ष के द्वारा हंगामा किया जा रहा है। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कशते हुए कहा कि उनकी दोस्ती भारत पर भारी पड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के दोस्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत को धोखा दिया जा रहा है। उनकी दोस्ती के बदले में भारत को बड़ी मात्रा में टैरिफ झेलना पड़ रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा टैरिफ पर जो बयान दिया गया उसे सभी के द्वारा देखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं दोस्त बनाकर आते हैं लेकिन हमें बदले में सिर्फ यही मिलता है।
SIR पर जताया विरोध
विपक्ष के द्वारा लगातार SIR को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। बिहार में चल रहे मतदाताओं से जुड़े हुए इस कार्यक्रम का कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी तथा दूसरे नेताओं के द्वारा जोर-जोर से विरोध किया जा रहा है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रोग्राम के माध्यम से बिहार में मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। जिसे लेकर लंबे समय से कांग्रेस समेत विपक्ष के द्वारा चुनाव आयोग पर आरोप लगाया जा रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा 24 जून को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना तथा स्थानांतरित, मृत, विदेशी तथा अवैध मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाना है।
भारत की 6 कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया बैन; ईरान से गुप्त व्यापार का आरोप
भारत पर अभी लागू नहीं होगा 25% टैरिफ; अमेरिका ने जारी की 92 देशो पर नए टैरिफ की लिस्ट
पहले दिन लड़खड़ाइ टीम इंडिया; 204 रन पर गंवाए छह विकेट
विदेश से भारत को नहीं मिल रहा समर्थन -राहुल गांधी
राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिए गए बयान तथा दूसरे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला गया। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री के द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि हमारी विदेश नीति लगातार मजबूत हो रही है लेकिन यह धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। अमेरिका के द्वारा एक तरफ हमें गाली दी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ चीन लगातार भारत के विरोध में कदम उठा रहा है। पहलगाम हमला हो जाने के बाद भारत के द्वारा पूरे विश्व में प्रतिनिधिमंडल को भेजा गया था। इसके बावजूद किसी भी देश के द्वारा पाकिस्तान की निंदा नहीं की गई। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा अपने भाषण में एक बार भी अमेरिका के राष्ट्रपति और चीन का जिक्र नहीं किया गया। पूरी तरह से भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। पाकिस्तान के जिस सेना प्रमुख के द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हमला कराया गया उस सेना प्रमुख के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा लांच किया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा सच को सभी के सामने लाया गया। भारतीय उद्योगपति अडानी की मदद करने के लिए अर्थव्यवस्था को चौपट किया जा रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा करने के कुछ समय बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को डेड करार दिया है। उन्होंने कहा है भारत और रूस दोनों अपनी अर्थव्यवस्था को एक साथ ले डूबे हैं लेकिन मुझे क्या। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान के बाद रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने इसे अमेरिका के राष्ट्रपति की घबराहट करार दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने के साथ-साथ जुर्माने का भी ऐलान किया गया था। अमेरिका का आरोप है कि भारत के द्वारा रूस के साथ व्यापार किया जा रहा है। ऐसे में भारत पर यह जुर्माना लगाना उचित है। दूसरी तरफ अमेरिका के द्वारा पाकिस्तान के साथ तेल भंडार विकसित करने के लिए समझौता किया गया है।

भारत और रूस के साथ व्यापार बहुत कम -ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत और रूस को लेकर लगातार निशाना साधा जा रहा है। एक बार फिर उन्होंने भारत और रूस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत और रूस दोनों एक दूसरे के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं। वह चाहे तो अपनी डूबती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ ले डूबे मुझे क्या। अमेरिका का भारत के साथ बहुत कम मात्रा में व्यापार है। दूसरी तरफ भारत के द्वारा हमारे ऊपर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया जाता है। इसी तरह अमेरिका का रूस के साथ भी बहुत कम व्यापार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रूस को लेकर भी टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि वह एक असफल पूर्व राष्ट्रपति हैं जो वर्तमान में भी खुद को राष्ट्रपति समझते हैं। उन्हें अपनी जुबान संभालनी चाहिए। रूस के पूर्व राष्ट्रपति लगातार बहुत खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और भारत के खिलाफ सख्त होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रूस से व्यापार के कारण भारत पर जुर्माना
भारत के द्वारा लंबे समय से रूस के साथ व्यापार किया जा रहा है। भारत रूस से सैन्य उपकरण के साथ-साथ क्रूड ऑयल तथा गैस का व्यापार कर रहा है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत और चीन के द्वारा रूस के साथ बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा है। रूस लगातार यूक्रेन में अत्याचार कर रहा है। इसलिए भारत पर टैरिफ के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। यह पहली बार है जब अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा किसी देश पर जुर्माने का ऐलान किया गया है। दूसरी तरफ अमेरिका के द्वारा उठाए गए इस कदम पर भारत ने कहा कि वह राष्ट्रीय हित को देखते हुए निर्णय लेगा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक यह फाइनल नहीं हो पा रही है।