Trump Pakistan Meeting अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर से लंच पर मिलेंगे, अमेरिका-पाक संबंधों पर भारत की नजर।

पाकिस्तान सेना प्रमुख से आज मुलाकात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Trump Pakistan Meeting: पाकिस्तान को लेकर अमेरिका का प्रेम लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज पाकिस्तान आर्मी के मुखिया असीम मुनिर  के साथ मुलाकात करेंगे| बताया जा रहा है कि पाकिस्तान आर्मी प्रमुख के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज लंच पर मुलाकात करेंगे| डोनाल्ड ट्रंप की इस मुलाकात को लेकर अमेरिका में लगातार विरोध किया जा रहा है|

पाकिस्तानी नागरिकों का मुनीर के खिलाफ प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तान आर्मी प्रमुख असीम मुनीर की मुलाकात से पहले पाकिस्तानी सेना  प्रमुख का पाकिस्तान के नागरिकों के द्वारा विरोध किया गया| वाशिंगटन में पाकिस्तान सेना  प्रमुख को विरोध का सामना करना पड़ा| पाकिस्तान के नागरिकों के द्वारा पाकिस्तान सेना  प्रमुख को कातिल और कायर  कहकर संबोधित किया गया| सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे वीडियो में लोग पाकिस्तान के सेना  प्रमुख को शर्म आने जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए संबोधित कर रहे हैं|

Trump Pakistan Meeting अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर से लंच पर मिलेंगे, अमेरिका-पाक संबंधों पर भारत की नजर।
Trump Pakistan Meeting अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर से लंच पर मिलेंगे, अमेरिका-पाक संबंधों पर भारत की नजर।
पाकिस्तान से बढ़ रही अमेरिका की नजदीकियां

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से लगातार अमेरिका की नजदीकी बढ़ती हुई नजर आ रही है। भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान सेना  प्रमुख को आर्मी परेड में आमंत्रित करने से लेकर अन्य दूसरे कदमों से यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि अमेरिका का पाकिस्तान के प्रति प्रेम लगातार बढ़ता जा रहा है| भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद पैदा हुए तनाव के वक्त भी अमेरिका का झुकाव पाकिस्तान की तरफ देखा गया था|

आसिम मुनीर ने दिया था भड़काऊ भाषण

पाक  सेना  प्रमुख असीम मुनीर के द्वारा भारत के खिलाफ लगातार भड़काऊ बयान दिए जाते रहे हैं| पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद भारत के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद असीम मुनीर ने आतंकियों को भारत के खिलाफ भड़काया था| पाकिस्तान की सेना  लगातार आतंकियों को समर्थन करती हुई नजर आती है| इसके बावजूद पाकिस्तान के प्रति अमेरिका का रवैया भारत को ठीक नहीं लग रहा है|

एक समय था जब अमेरिका खुद पाकिस्तान के आतंकवाद से पीड़ित था| कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के द्वारा शरण दी गई थी जिसके बाद अमेरिका की सेना  ने घर में घुसकर ओसामा बिन लादेन का खात्मा किया था लेकिन अब लगता है अमेरिका का हृदय परिवर्तन हो गया है और वह पाकिस्तान के साथ लगातार नजदीकी बढ़ा रहा है।

5 दिन की अमेरिका यात्रा पर पाक सेना प्रमुख

पाकिस्तान की आर्मी के मुखिया असीम मुनीर इस समय 5 दिन के लिए अमेरिका की यात्रा पर गए हुए हैं| अमेरिका के द्वारा पाकिस्तान की आर्मी के मुखिया को आर्मी परेड के लिए विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था| आर्मी परेड में शामिल होने के अलावा पाक सेना  प्रमुख के साथ आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुलाकात करेंगे|

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच दोनों के बीच होने वाली इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है| भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले संघर्ष में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी| आखिर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के कारण दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हुआ था।

भारत पाक संघर्ष में भी चर्चा में रहे थे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं| भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के वक्त भी डोनाल्ड ट्रंप की खूब चर्चा हुई थी| कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद भारत के द्वारा पाकिस्तान को लेकर कुछ कठोर निर्णय लिए गए थे| भारतीय सेना  के द्वारा पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा कार्रवाई की गई थी| जिसके जवाब में पाकिस्तान सेना  ने भारत के ऊपर हमले करने की कोशिश की थी|

भारत और पाकिस्तान के मध्य कई दिनों तक संघर्ष जारी रहा था| इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कर दिया है| उनका कहना था कि उनकी कोशिश से ही भारत और पाकिस्तान दोनों युद्ध विराम के लिए सहमत हुए हैं| डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के ऊपर व्यापार को लेकर दबाव बनाने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ही संघर्ष को रोकने पर सहमत हुए| अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा युद्ध विराम की घोषणा को लेकर खूब हंगामा हुआ था| भारत के मुख्य विपक्षी पार्टियों समेत अन्य दलों ने भारत सरकार से इसे लेकर जवाब मांगा था|

पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री क्रोएशिया के दौरे पर, मोदी आज होंगे कनाडा से रवाना

एक बार फिर हमले तेज करेगा इजरायल, इसराइल के प्रधानमंत्री ने कि अमेरिकी राष्ट्रपति से बात

G7 सम्मेलन को छोड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिका रवाना, G7 देशो ने किया इजराइल का समर्थन

पाकिस्तान पर भरोसा करना खतरनाक -एस जयशंकर, कहा – भारत की कार्यवाही आतंकवाद के खिलाफ

ईरान इजरायल युद्ध को लेकर सक्रिय डोनाल्ड ट्रंप

वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में सक्रिय दिख रहे हैं| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को परमाणु समझौता करने की धमकी दे रहे हैं| ट्रंप ने हाल ही में ईरान की राजधानी तेहरान को खाली करने की चेतावनी दी थी|

उन्होंने यह भी कहा था कि यदि ईरान ने समय रहते परमाणु समझौता नहीं किया तो उसे और गंभीर नतीजे भुगतने होंगे| ईरान और इजरायल के मध्य चल रहे संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल का समर्थन करते हुए दिख रहे हैं| यह भी संभावना जताई जा रही है कि अमेरिका के द्वारा ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *