Trump Putin Meeting अलास्का में 15 अगस्त को होगी, रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने पर चर्चा, यूक्रेन ने जमीन देने से इनकार कर न्यायपूर्ण समाधान की मांग की।

पुतिन से मुलाकात से पहले यूक्रेन और ट्रंप में असहमति

Trump Putin meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से 15 अगस्त को मुलाकात होने वाली है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात अलास्का में होगी। लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से यह मुलाकात की जा रही है लेकिन इस मुलाकात से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति तथा यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की गई। इस बैठक में यूक्रेन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनातनी नजर आई। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली की बात कह रहे हैं जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति स्पष्ट कर चुके हैं कि वह अपनी जमीन रूस को नहीं सौंपेंगे।

‘यूक्रेन को नहीं पहुंचे समझौते से नुकसान’

यूरोपीय नेताओं तथा यूक्रेन के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक को लेकर जब ट्रंप के द्वारा जमीन की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा गया तो यूक्रेन ने इस पर सहमति नहीं जताई। दूसरी तरफ यूरोप के नेताओं का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच कोई भी ऐसा समझौता नहीं होना चाहिए जिससे यूक्रेन को नुकसान उठाना पड़े। यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन धोखा दे रहे हैं। पश्चिमी देशों के द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूस पर उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। रूस के साथ यूक्रेन का संघर्ष विराम होने से पहले यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने दी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार करने की चुनौती

भारत और चीन के बीच जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा; लगातार जारी है दोनों देशों की कोशिश

एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मुकाबला नहीं खेले भारत : हरभजन सिंह

F-16 के नुकसान पर अमेरिका ने साधी चुप्पी; भारतीय वायु सेना प्रमुख ने किया था दावा

यूरोपीय देशों ने जताया यूक्रेन के प्रति समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूरोपीय देशों की बैठक के बाद विभिन्न नेताओं के द्वारा यूक्रेन के प्रति समर्थन जताया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा की क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान करने के लिए यूक्रेन को बातचीत में शामिल करना होगा। ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर युद्ध विराम की संभावना जताई जा रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा की ताकत के दम पर सीमाओं को बदलना ठीक नहीं है। हम लगातार यूक्रेन को समर्थन करते रहेंगे। जर्मनी के चांसलर ने भी अमेरिका और यूरोप से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रूस के द्वारा ताकत के दम पर हासिल की गई कब्जे की जमीन को कानूनी मान्यता प्रदान नहीं की जाएगी। दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के युद्ध को पूर्व राष्ट्रपति बिडेन का युद्ध करार दिया। उन्होंने कहा कि मैं इसे खत्म करने की कोशिश कर रहा हूं। यदि यह युद्ध खत्म होता है तो मुझे गर्व महसूस होगा। यदि रूस के द्वारा जंग रोकने पर सहमति नहीं जताई गई तो रूस को आने वाले समय में और भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

 

जंग के समाधान के लिए तैयार यूक्रेन

अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात में रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होने वाली है। इसे लेकर यूक्रेन के द्वारा महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस के साथ लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने के बाद शांति स्थापित की जा सकेगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यूक्रेन को बातचीत में शामिल किए बिना शांति का समाधान नहीं हो सकता। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन कब्जा करने वालों लोगों को कभी भी नहीं सौंपेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के द्वारा कुछ जगह की अदला-बदली की जा सकती है।

Trump Putin meeting से पहले यूक्रेन ने जमीन अदला-बदली प्रस्ताव ठुकराया, कहा युद्ध का अंत न्यायपूर्ण तरीके से होना चाहिए।
Trump Putin meeting से पहले यूक्रेन ने जमीन अदला-बदली प्रस्ताव ठुकराया, कहा युद्ध का अंत न्यायपूर्ण तरीके से होना चाहिए।
2022 से चल रहा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।

रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध चला आ रहा है। दोनों ही देश अभी तक शांति समझौते पर सहमत नहीं हुए हैं। लगातार इसके लिए कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार यूक्रेन और रूस से संपर्क बनाते हुए इस जंग को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा कुछ दिन पहले एक बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली भी करनी पड़ सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन का दूसरी बार बंटवारा नहीं होने देंगे। रूस से लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन के द्वारा जमीन नहीं दी जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर आया है। जब जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होने वाली है।

न्याय पूर्ण तरीके से खत्म हो जंग -यूक्रेन

अलास्का में 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा रूस को जंग खत्म करने के बदले जमीन नहीं दी जाएगी। रूस के साथ चल रही जंग को जमीन देकर खत्म नहीं करना चाहिए बल्कि न्याय पूर्ण तरीके से इस युद्ध को खत्म करना होगा। यूक्रेन का पहले ही बंटवारा हो चुका है दूसरी बार हम बटवारा नहीं होने देंगे। रूस को हम भली भांति जानते हैं। जिस जगह पर दूसरा बटवारा होगा तो वहां पर तीसरा बंटवारा भी देखने को मिलेगा। इसलिए हम लगातार अपनी स्थिति पर कायम है। लम्बे समय से चल रहे युद्ध का अंत शांति और सुरक्षा के साथ होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *