Trump Putin Meeting में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर बात हुई। पुतिन ने नाटो और डोनेट्स्क को लेकर शर्त रखी, ट्रंप ने मुलाकात को सकारात्मक बताया।

यूक्रेन की जमीन दिए बिना हुआ शांति समझौता तो ट्रंप को करूंगी नोबेल के लिए नॉमिनेट : हिलेरी क्लिंटन

Trump Putin Meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उनके द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। रूस पर दबाव बनाने के लिए वह सेकेंडरी टैरिफ की चेतावनी दे चुके हैं जबकि भारत जैसे देशों पर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा बड़ी मात्रा में टैरिफ की घोषणा की जा चुकी है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई। उनकी मुलाकात के बाद अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लंबे समय से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने वाली हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने में सफल होते हैं तो वह उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करेंगी लेकिन इसी के साथ उन्होंने शर्त भी रखी कि शांति समझौते के बदले में यूक्रेन की जमीन रूस को नहीं दी जानी चाहिए।

खुद नोबेल के लिए करूंगी नॉमिनेट : हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन ने रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों की हुई मुलाकात पर अपनी राय रखते हुए कहा कि यदि डोनाल्ड ट्रंप इस भयानक युद्ध को शांति समझौते में बदल देते हैं और बिना यूक्रेन को किसी परेशानी के यदि वह युद्ध को समाप्त कर देते हैं तो सचमुच में वह नोबेल के हकदार होंगे लेकिन इसके लिए यूक्रेन को हमला हुआ देश को जमीन नहीं सौंपनी चाहिए। लंबे समय से यूक्रेन भी इसी बात को दोहरा रहा है। यूक्रेन का कहना है कि रूस के साथ होने वाले शांति समझौते के बदले रूस को जमीन नहीं देनी चाहिए। पुतिन को लेकर हिलेरी ने कहा कि ट्रंप की मुलाकात किसी दोस्त से नहीं बल्कि एक ऐसे विरोधी नेता से हो रही है जो हमेशा अमेरिका और उसके पश्चिमी गठबंधन को तोड़ना चाहता है।

बॉक्स ऑफिस पर रितिक रोशन और एनटीआर पर भारी पड़े रजनीकांत; ‘कुली’ ने पहले दिन कमाए 60 करोड़

पैडल टीम में सिलेक्ट हुई क्रिकेटर युवराज सिंह की बहन; एशिया पेसिफिक पैडल कप में भारतीय टीम का करेगी प्रतिनिधित्व

ट्रंप पुतिन मुलाकात को अमेरिका के पूर्व राजदूत ने बताया ट्रंप की असफलता

55 वर्ष की हुई मनीषा कोइराला; नशे के कारण बर्बाद हुआ करियर; कैंसर के बावजूद नहीं मानी हार

2022 से चल रहा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।

रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध चला आ रहा है। दोनों ही देश अभी तक शांति समझौते पर सहमत नहीं हुए हैं। लगातार इसके लिए कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार यूक्रेन और रूस से संपर्क बनाते हुए इस जंग को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा कुछ दिन पहले एक बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली भी करनी पड़ सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन का दूसरी बार बंटवारा नहीं होने देंगे। रूस से लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन के द्वारा जमीन नहीं दी जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर आया है। जब जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होने वाली है।

Trump Putin Meeting के बाद हिलेरी क्लिंटन ने कहा, यदि ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को शांति समझौते से खत्म कर देते हैं तो वह उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करेंगी।
Trump Putin Meeting के बाद हिलेरी क्लिंटन ने कहा, यदि ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को शांति समझौते से खत्म कर देते हैं तो वह उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करेंगी।
न्याय पूर्ण तरीके से खत्म हो जंग -यूक्रेन

अलास्का में 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा रूस को जंग खत्म करने के बदले जमीन नहीं दी जाएगी। रूस के साथ चल रही जंग को जमीन देकर खत्म नहीं करना चाहिए बल्कि न्याय पूर्ण तरीके से इस युद्ध को खत्म करना होगा। यूक्रेन का पहले ही बंटवारा हो चुका है दूसरी बार हम बटवारा नहीं होने देंगे। रूस को हम भली भांति जानते हैं। जिस जगह पर दूसरा बटवारा होगा तो वहां पर तीसरा बंटवारा भी देखने को मिलेगा। इसलिए हम लगातार अपनी स्थिति पर कायम है। लम्बे समय से चल रहे युद्ध का अंत शांति और सुरक्षा के साथ होना चाहिए।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि यदि 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होते तो रूस और यूक्रेन का युद्ध नहीं होता। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई लेकिन अभी तक अंतिम समझौता नहीं हो पाया है। पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए इस युद्ध की असली वजह को खत्म करना आवश्यक है। ट्रंप से मुलाकात से पहले भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की थी। पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भी यह कहते रहे हैं कि यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता और हम भी ऐसा मानते हैं। 2022 के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति को हमारे द्वारा समझाने की कोशिश की गई थी लेकिन मामले को बढ़ने से नहीं रोका गया। अब हम अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं जितनी जल्दी यह युद्ध खत्म होगा उतना ही अच्छा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *