Trump Putin Meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर मुलाकात हुई थी। ट्रंप और पुतिन की यह मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई थी। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कुछ शर्त रखी गई थी। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इन शर्तो का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा और इसी के साथ-साथ 2014 से रूस के कब्जे में चल रहे क्रीमिया को वापस यूक्रेन को नहीं दिया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि पुतिन की मांगों के लिए ट्रंप के द्वारा उनकी शर्तों का समर्थन किया जा रहा है। अब आने वाली मुलाकात में रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर समझौता होने की संभावना जताई जा रही है।
ट्रंप बोले यूक्रेन पर निर्भर रहेगी लड़ाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध का भविष्य यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति चाहे तो यह युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है। सब कुछ अब यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा शांति का रास्ता अपनाया जाता है या फिर लड़ाई को जारी रखा जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर को याद करते हुए कहा गया की 12 साल पहले बिना किसी दबाव और युद्ध के क्रीमिया को रूस को सौंप दिया गया था और यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में बहुत सारी चीज कभी बदलने वाली नहीं है।
अमेरिकी के मंत्री ने चीन को लेकर उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल
पाकिस्तान के गृहमंत्री ने किया भारत के 6 लड़ाकू विमान गिराने का दावा
पुतिन के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिलेंगे ट्रंप; यूरोपीय नेता भी रहेंगे मौजूद
रूस के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से बातचीत; ट्रंप से मुलाकात की दी जानकारी
यूक्रेन को मिल सकती है सुरक्षा गारंटी
लंबे समय से यूक्रेन के द्वारा रूस के साथ जंग को खत्म करने से पहले अपनी सुरक्षा की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन को सुरक्षा देने पर राजी हो गए हैं। 15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई मीटिंग में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस पर सहमति जता दी है लेकिन इसी के साथ रूस के राष्ट्रपति के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता कभी नहीं दी जानी चाहिए। पुतिन ने इस रेड लाइन करार दिया है। यूरोपीय देशों के द्वारा यूक्रेन को एक ऐसे देश की मान्यता दी जा सकती है जिसके तहत किसी भी एक सदस्य देश पर हमला होने पर सभी पर हमला माना जाएगा।
ट्रंप ने मुलाकात को बताया सकारात्मक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हुई मुलाकात को सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक सकारात्मक रही। दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी लेकिन अभी तक हमारे बीच किसी भी तरह की कोई डील नहीं हुई है। जब सब कुछ अंतिम रूप में पहुंच जाएगा तो समझौता हो पाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मीटिंग की।
रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी -पुतिन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस के लिए रूस की सुरक्षा सबसे पहले है। पुतिन इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपना मत स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने आने वाले समय में होने वाली मीटिंग को रूस के मास्को में आयोजित करने का सुझाव दिया। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति प्रेस कांफ्रेंस करने के कुछ समय पश्चात ही तुरंत मंच से रवाना हो गए।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि यदि 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होते तो रूस और यूक्रेन का युद्ध नहीं होता। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई लेकिन अभी तक अंतिम समझौता नहीं हो पाया है। पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए इस युद्ध की असली वजह को खत्म करना आवश्यक है। ट्रंप से मुलाकात से पहले भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की थी। पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भी यह कहते रहे हैं कि यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता और हम भी ऐसा मानते हैं। 2022 के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति को हमारे द्वारा समझाने की कोशिश की गई थी लेकिन मामले को बढ़ने से नहीं रोका गया। अब हम अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं जितनी जल्दी यह युद्ध खत्म होगा उतना ही अच्छा होगा।
यूरोपीय नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में शांति वार्ता के दौरान यूरोप के नेताओं से हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि यूरोपीय देश और यूक्रेन इसे समझेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं करेंगे। प्रगति को रोकने के लिए परदे के पीछे उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई साजिश नहीं की जाएगी।
सभी की सहमति के बाद होगा समझौता -ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही। इस मुलाकात में प्रगति हुई है। आने वाले समय में नाटो तथा इसके सहयोगियों के साथ-साथ यूक्रेन की सहमति से समझौता करने की कोशिश की जाएगी। लंबे समय से यूक्रेन भी खुद को शांति वार्ता में शामिल करने की मांग कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच होने वाला अंतिम समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा। इन लोगों के द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद समझौता हो पाएगा। जब तक यह सहमत नहीं होंगे तब तक किसी पर प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस मुलाकात को बड़ी प्रगति करार दिया।