Trump Putin Meeting में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर बात हुई। पुतिन ने नाटो और डोनेट्स्क को लेकर शर्त रखी, ट्रंप ने मुलाकात को सकारात्मक बताया।

पुतिन ने रखी जंग खत्म करने के लिए ट्रंप के सामने शर्त

Trump Putin Meeting : हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई। इस मुलाकात में ट्रंप और पुतिन के बीच रूस यूक्रेन के मध्य चल रहे संघर्ष को रोकने को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा इस जंग को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कुछ शर्त रखी गई है। पुतिन ने एक विशेष क्षेत्र से यूक्रेन की सेना को हटाने के साथ-साथ यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं किए जाने की शर्त ट्रंप के सामने रखी है। पुतिन ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो वह दूसरे मोर्चो पर रूस की सेना को आगे बढ़ने से रोक देंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा पुतिन से हुई मुलाकात की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति तथा यूरोप के दूसरे नेताओं को दी गई है।

डोनेटेस्क तथा नाटो पर अटका पेंच

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा डोनेट्स तथा नाटो को लेकर ट्रंप के सामने शर्त रखी गई है। पुतिन का कहना है कि अगर यह इलाका रूस को दे दिया जाता है तो वह दूसरे इलाकों में अपनी सेना को आगे बढ़ने से रोक देंगे। रूस की सेना नए हमले नहीं करते हुए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करेगी। इसी के साथ-साथ यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा। यूक्रेन यदि नाटो में शामिल किया जाता है तो रूस समझौते पर सहमत नहीं होगा। इन दोनों शर्तों के पूरी हो जाने के बाद रूस समझौते करने को तैयार होगा। रूस के द्वारा जिस क्षेत्र को लेकर शर्त रखी गई है उस क्षेत्र में लंबे समय से रूस और यूक्रेन में टकराव चल रहा है। हालांकि रूस के द्वारा इस क्षेत्र के 70% हिस्से पर कब्जा कर लिया गया है।

सिनेमा जगत में 50 साल पूरे करने पर रजनीकांत को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

फिलहाल टाला जा सकता है भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ

आज भारत पहुंचेंगे शुभांशु शुक्ला; अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे हैं शुभांशु

बॉर्डर 2 फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज; 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की लंबे समय से इंतजार की जा रही मीटिंग संपन्न हुई। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच यह मुलाकात 3 घंटे तक चली। हालाँकि इस दौरान किसी भी प्रकार की डील नहीं हो पाई। मीटिंग खत्म होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई लेकिन यह प्रेस कॉन्फ्रेंस काफी छोटे समय के लिए की गई। लगभग 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन वहां से रवाना हो गए। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा किए गए किसी भी सवाल का जवाब दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के द्वारा नहीं दिया गया। प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा एक दूसरे से हाथ मिलाया गया।

ट्रंप ने मुलाकात को बताया सकारात्मक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हुई मुलाकात को सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक सकारात्मक रही। दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी लेकिन अभी तक हमारे बीच किसी भी तरह की कोई डील नहीं हुई है। जब सब कुछ अंतिम रूप में पहुंच जाएगा तो समझौता हो पाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मीटिंग की।

रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी -पुतिन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस के लिए रूस की सुरक्षा सबसे पहले है। पुतिन इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपना मत स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने आने वाले समय में होने वाली मीटिंग को रूस के मास्को में आयोजित करने का सुझाव दिया। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति प्रेस कांफ्रेंस करने के कुछ समय पश्चात ही तुरंत मंच से रवाना हो गए।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि यदि 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होते तो रूस और यूक्रेन का युद्ध नहीं होता। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई लेकिन अभी तक अंतिम समझौता नहीं हो पाया है। पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए इस युद्ध की असली वजह को खत्म करना आवश्यक है। ट्रंप से मुलाकात से पहले भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की थी। पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भी यह कहते रहे हैं कि यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता और हम भी ऐसा मानते हैं। 2022 के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति को हमारे द्वारा समझाने की कोशिश की गई थी लेकिन मामले को बढ़ने से नहीं रोका गया। अब हम अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं जितनी जल्दी यह युद्ध खत्म होगा उतना ही अच्छा होगा।

Trump Putin Meeting में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर बात हुई। पुतिन ने नाटो और डोनेट्स्क को लेकर शर्त रखी, ट्रंप ने मुलाकात को सकारात्मक बताया।
Trump Putin Meeting में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर बात हुई। पुतिन ने नाटो और डोनेट्स्क को लेकर शर्त रखी, ट्रंप ने मुलाकात को सकारात्मक बताया।
यूरोपीय नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में शांति वार्ता के दौरान यूरोप के नेताओं से हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि यूरोपीय देश और यूक्रेन इसे समझेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं करेंगे। प्रगति को रोकने के लिए परदे के पीछे उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई साजिश नहीं की जाएगी।

सभी की सहमति के बाद होगा समझौता -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही। इस मुलाकात में प्रगति हुई है। आने वाले समय में नाटो तथा इसके सहयोगियों के साथ-साथ यूक्रेन की सहमति से समझौता करने की कोशिश की जाएगी। लंबे समय से यूक्रेन भी खुद को शांति वार्ता में शामिल करने की मांग कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच होने वाला अंतिम समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा। इन लोगों के द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद समझौता हो पाएगा। जब तक यह सहमत नहीं होंगे तब तक किसी पर प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस मुलाकात को बड़ी प्रगति करार दिया।

यूक्रेन में शांति के लिए मददगार होगा समझौता -पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में जो चर्चा चल रही है। उसमें सभी पक्षों का ध्यान रखा जाएगा। यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस सोच से हम सहमत हैं और इस पर काम करने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में जो समझौता होगा वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए मददगार होगा। पुतिन ने कहा कि ट्रंप के द्वारा लगातार अपने देश की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है लेकिन वह रूस के हितों को भी अच्छे से ध्यान में रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इरादों के लिए पुतिन ने शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के नेताओं को ही रिजल्ट पर ध्यान देते हुए वार्ता को आगे बढ़ना चाहिए। पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के साथ-साथ इसकी अहम वजह को भी खत्म करने पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने इस वजह को स्पष्ट तौर पर जाहिर नहीं किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *