Trump Putin Meeting 3 घंटे चली, लेकिन कोई डील नहीं हो पाई। ट्रंप ने मुलाकात को सकारात्मक बताया, पुतिन ने कहा रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है।

डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकराया; कहा- जमीन का नहीं होने देंगे बटवारा

Trump Putin meeting : रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध चला आ रहा है। दोनों ही देश अभी तक शांति समझौते पर सहमत नहीं हुए हैं। लगातार इसके लिए कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार यूक्रेन और रूस से संपर्क बनाते हुए इस जंग को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा कुछ दिन पहले एक बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली भी करनी पड़ सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन का दूसरी बार बंटवारा नहीं होने देंगे। रूस से लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन के द्वारा जमीन नहीं दी जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर आया है। जब जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होने वाली है।

न्याय पूर्ण तरीके से खत्म हो जंग -यूक्रेन

अलास्का में 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा रूस को जंग खत्म करने के बदले जमीन नहीं दी जाएगी। रूस के साथ चल रही जंग को जमीन देकर खत्म नहीं करना चाहिए बल्कि न्याय पूर्ण तरीके से इस युद्ध को खत्म करना होगा। यूक्रेन का पहले ही बंटवारा हो चुका है दूसरी बार हम बटवारा नहीं होने देंगे। रूस को हम भली भांति जानते हैं। जिस जगह पर दूसरा बटवारा होगा तो वहां पर तीसरा बंटवारा भी देखने को मिलेगा। इसलिए हम लगातार अपनी स्थिति पर कायम है। लम्बे समय से चल रहे युद्ध का अंत शांति और सुरक्षा के साथ होना चाहिए।

ट्रंप को मोदी का जवाब विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

झुकती है दुनिया झुकने वाला चाहिए : नितिन गडकरी; ‘आर्थिक रूप से संपन्न देश कर रहे दादागिरी’

वायु सेना प्रमुख के बाद भारतीय आर्मी प्रमुख  का बड़ा बयान; बोले- सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दी गई खुली छूट

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने गिराए पाकिस्तान के पांच जेट : AP सिंह

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात जल्द होने वाली है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात होगी। यह मुलाकात अलास्का में होने वाली है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच आखिरी मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों के बीच होने वाली इस मुलाकात में रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने को लेकर चर्चा की जाएगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से बैठक से जुड़ी जानकारी यहां सामने नहीं आ रही है लेकिन ट्रंप के द्वारा पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि वह जल्द ही पुतिन से मिलकर यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

 

जंग के समाधान के लिए तैयार यूक्रेन

अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात में रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होने वाली है। इसे लेकर यूक्रेन के द्वारा महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस के साथ लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने के बाद शांति स्थापित की जा सकेगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यूक्रेन को बातचीत में शामिल किए बिना शांति का समाधान नहीं हो सकता। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन कब्जा करने वालों लोगों को कभी भी नहीं सौंपेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के द्वारा कुछ जगह की अदला-बदली की जा सकती है।

Trump Putin meeting: अलास्का में 15 अगस्त को दोनों नेताओं की मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर चर्चा होगी, यूक्रेन ने जमीन देने से इनकार किया।
Trump Putin meeting: अलास्का में 15 अगस्त को दोनों नेताओं की मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर चर्चा होगी, यूक्रेन ने जमीन देने से इनकार किया।
जंग खत्म करने की कोशिश में ट्रंप

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के बीच 2022 से लगातार युद्ध चल रहा है। ऐसे में अमेरिका के द्वारा यह कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द यह युद्ध खत्म हो। अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन को समर्थन किया जा रहा है। अमेरिका रूस पर दबाव बनाने के लिए रूस के साथ-साथ दूसरे देशों को रूस से व्यापार नहीं करने के लिए दबाव दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि यदि रूस के द्वारा 2 दिन में अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया गया तो रूस पर अमेरिका के द्वारा सेकेंडरी प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर 25% टैक्स लगाने के बाद 25% अतिरिक्त टेरिफ लगाने की घोषणा की जा चुकी है। ट्रंप का आरोप है की भारत के द्वारा प्रतिबंध होने के बावजूद रूस से व्यापार किया जा रहा है।

2022 से चल रहा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *