Trump Putin Meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात जल्द होने वाली है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात होगी। यह मुलाकात अलास्का में होने वाली है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच आखिरी मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों के बीच होने वाली इस मुलाकात में रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने को लेकर चर्चा की जाएगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से बैठक से जुड़ी जानकारी यहां सामने नहीं आ रही है लेकिन ट्रंप के द्वारा पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि वह जल्द ही पुतिन से मिलकर यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश करेंगे।
जंग के समाधान के लिए तैयार यूक्रेन
अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात में रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होने वाली है। इसे लेकर यूक्रेन के द्वारा महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस के साथ लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने के बाद शांति स्थापित की जा सकेगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यूक्रेन को बातचीत में शामिल किए बिना शांति का समाधान नहीं हो सकता। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन कब्जा करने वालों लोगों को कभी भी नहीं सौंपेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के द्वारा कुछ जगह की अदला-बदली की जा सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को आतुर चीन; शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मोदी
ट्रंप के कारण भारत से दूर हो रहा भारत, टैरिफ तनाव के बीच बोले अमेरिका के पूर्व NSA
दो लोगों ने किया था 160 सीट जिताने का दावा : शरद पवार; राहुल के बाद शरद पवार ने उठाया मुद्दा
बैठक की जगह को लेकर हुआ निर्णय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाले मुलाकात कहा होगी इसे लेकर इस से पहले निर्णय नहीं हुआ था। बताया जा रहा था कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात अगले हफ्ते हो सकती है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी के द्वारा दि गयी जानकारी के मुताबिक रूस के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की इच्छा जताई गई है।। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए यूक्रेन तथा रूस के राष्ट्रपतियों से बैठक करने के लिए तैयार हैं। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की आने वाले समय में संभावित बैठक होती है तो यह लंबे समय बाद होगा जब रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात होगी। आखिरी बार रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात 2021 में हुई थी। जिनेवा में अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की गई थी।
जंग खत्म करने की कोशिश में ट्रंप
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के बीच 2022 से लगातार युद्ध चल रहा है। ऐसे में अमेरिका के द्वारा यह कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द यह युद्ध खत्म हो। अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन को समर्थन किया जा रहा है। अमेरिका रूस पर दबाव बनाने के लिए रूस के साथ-साथ दूसरे देशों को रूस से व्यापार नहीं करने के लिए दबाव दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि यदि रूस के द्वारा 2 दिन में अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया गया तो रूस पर अमेरिका के द्वारा सेकेंडरी प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर 25% टैक्स लगाने के बाद 25% अतिरिक्त टेरिफ लगाने की घोषणा की जा चुकी है। ट्रंप का आरोप है की भारत के द्वारा प्रतिबंध होने के बावजूद रूस से व्यापार किया जा रहा है।

2022 से चल रहा युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।