Trump Putin Meeting अलास्का में 15 अगस्त को होगी, रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने पर चर्चा, यूक्रेन ने जमीन देने से इनकार कर न्यायपूर्ण समाधान की मांग की।

आज होगी रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात; रूस -यूक्रेन जंग पर होगी चर्चा

Trump Putin Meeting : लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे। लंबे समय से दोनों नेताओं की मुलाकात का इंतजार किया जा रहा था। आज होने वाली यह मुलाकात अलास्का में होगी। लगभग 7 साल बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उसके राष्ट्रपति पुतिन एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा रूस यूक्रेन जंग को माना जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात को बेहद गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान सिर्फ दो ट्रांसलेटर के अतिरिक्त और कोई मौजूद नहीं रहेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात का ब्यौरा भी मीडिया में जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि मुलाकात के बाद संभावना जताई जा रही है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

अमेरिका के मिलिट्री बेस पर होगी मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात अलास्का में होगी। अलास्का के सबसे बड़े शहर एनकरेज में अमेरिका के मिलिट्री बेस पर यह मुलाकात होने जा रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पहले बयान बाजी का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ यूक्रेन यह स्पष्ट कर चुका है कि वह रूस के साथ समझौता करने के बदले में एक इंच भी जमीन नहीं देगा। दूसरी तरफ पुतिन इस युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर अपना कब्जा चाहते हैं। ऐसे में रूस और यूक्रेन जंग को खत्म करना आसान नहीं माना जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि रूस के साथ होने वाले शांति समझौते में यूक्रेन को शामिल किया जाए। यूक्रेन की अनुपस्थिति में किया गया समझौता सही नहीं होगा।

एक बार फिर अमेरिका ने दी भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी; ट्रंप- पुतिन मुलाकात पर निर्भर रहेगा भारत पर टैरिफ

‘नया भारत’ की थीम पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; मोदी 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे

पहलवान सुशील कुमार को एक बार फिर जाना होगा जेल; सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रद्द

भारत ने दी पाकिस्तान को जुबान संभालने की नसीहत; गलत कदम उठाने पर मिलेगा करारा जवाब

8 अगस्त को खत्म हुई ट्रंप की डेडलाइन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा रूस को चेतावनी दी गई थी। रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमले तेज कर देने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सख्त नजर आ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने 50 दिन में रूस को शांति समझौता करने का समय दिया था। यह समय सीमा 8 अगस्त को खत्म हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि आज होने वाली मुलाकात में रूस और यूक्रेन युद्ध पर शांति विराम को लेकर समझौता नहीं होगा। इसे लेकर बाद में एक और मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

2022 से चल रहा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।

रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध चला आ रहा है। दोनों ही देश अभी तक शांति समझौते पर सहमत नहीं हुए हैं। लगातार इसके लिए कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार यूक्रेन और रूस से संपर्क बनाते हुए इस जंग को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा कुछ दिन पहले एक बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली भी करनी पड़ सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन का दूसरी बार बंटवारा नहीं होने देंगे। रूस से लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन के द्वारा जमीन नहीं दी जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर आया है। जब जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होने वाली है।

Trump Putin Meeting अलास्का में 15 अगस्त को होगी, रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने पर चर्चा, यूक्रेन ने जमीन देने से इनकार कर न्यायपूर्ण समाधान की मांग की।
Trump Putin Meeting अलास्का में 15 अगस्त को होगी, रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने पर चर्चा, यूक्रेन ने जमीन देने से इनकार कर न्यायपूर्ण समाधान की मांग की।
न्याय पूर्ण तरीके से खत्म हो जंग -यूक्रेन

अलास्का में 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा रूस को जंग खत्म करने के बदले जमीन नहीं दी जाएगी। रूस के साथ चल रही जंग को जमीन देकर खत्म नहीं करना चाहिए बल्कि न्याय पूर्ण तरीके से इस युद्ध को खत्म करना होगा। यूक्रेन का पहले ही बंटवारा हो चुका है दूसरी बार हम बटवारा नहीं होने देंगे। रूस को हम भली भांति जानते हैं। जिस जगह पर दूसरा बटवारा होगा तो वहां पर तीसरा बंटवारा भी देखने को मिलेगा। इसलिए हम लगातार अपनी स्थिति पर कायम है। लम्बे समय से चल रहे युद्ध का अंत शांति और सुरक्षा के साथ होना चाहिए।

‘यूक्रेन को नहीं पहुंचे समझौते से नुकसान’

यूरोपीय नेताओं तथा यूक्रेन के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक को लेकर जब ट्रंप के द्वारा जमीन की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा गया तो यूक्रेन ने इस पर सहमति नहीं जताई। दूसरी तरफ यूरोप के नेताओं का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच कोई भी ऐसा समझौता नहीं होना चाहिए जिससे यूक्रेन को नुकसान उठाना पड़े। यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन धोखा दे रहे हैं। पश्चिमी देशों के द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूस पर उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। रूस के साथ यूक्रेन का संघर्ष विराम होने से पहले यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *