Trump Putin meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की जल्द ही मुलाकात होने वाली है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पुतिन और ट्रंप की मुलाकात होगी। इसी बीच यूरोप के देश लगातार अपने रक्षा बजट को बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा रक्षा उत्पादन को लगातार बढ़ाया जा रहा है। यूरोपीय देशों को डर है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात होने के बाद युद्ध और तेज हो सकता है। इसी कारण सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर हुए खुलासे के बाद यूरोप के देश अमेरिका पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात अलास्का में 15 अगस्त को होने वाली है। दोनों देशों के नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर शांति वार्ता की तैयारी लगातार जोर-शोर से चल रही है।
सैटेलाइट तस्वीरों के बाद सजग हुए यूरोपीय देश
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण करने के बाद यह पता चला है कि विभिन्न कंपनियों के द्वारा शांति काल की तुलना में निर्माण कार्य को तीन गुना तेजी से किया जा रहा है। इसे देखते हुए ही जर्मनी तथा फ्रांस जैसे देशों के द्वारा लगातार रक्षा उत्पादन को बढ़ाया जा रहा है। जर्मनी के द्वारा रक्षा उत्पादन के लिए स्पेशल फंड का भी निर्माण किया गया है। फ्रांस लड़ाकू विमान तथा परमाणु कार्यो में निवेश बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। मिसाइल तथा अन्य रक्षा आपूर्ति क्षेत्र को मजबूत करने के लिए फ्रांस कोशिश कर रहा है। इसी तरह स्पिन के द्वारा भी अमेरिका में निर्मित f-35 को ठुकराया जा चुका है जिसके बाद वह यूरोपीय फाइटर निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश करने के बारे में विचार कर रहा है।
अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद पाकिस्तान की BLA पर कड़ी कार्रवाई; 50 आतंकवादी मारे गए
30 वर्ष की हुई सारा अली खान; लगन और प्रतिभा से बनाई सिनेमा जगत में जगह
गिल को मिला इंग्लैंड में अच्छे प्रदर्शन का इनाम; आईसीसी ने चुना ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’
बलूच लिब्रेशन आर्मी को अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन
जंग के समाधान के लिए तैयार यूक्रेन
अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात में रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होने वाली है। इसे लेकर यूक्रेन के द्वारा महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस के साथ लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने के बाद शांति स्थापित की जा सकेगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यूक्रेन को बातचीत में शामिल किए बिना शांति का समाधान नहीं हो सकता। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन कब्जा करने वालों लोगों को कभी भी नहीं सौंपेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के द्वारा कुछ जगह की अदला-बदली की जा सकती है।
2022 से चल रहा युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।

रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध चला आ रहा है। दोनों ही देश अभी तक शांति समझौते पर सहमत नहीं हुए हैं। लगातार इसके लिए कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार यूक्रेन और रूस से संपर्क बनाते हुए इस जंग को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा कुछ दिन पहले एक बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली भी करनी पड़ सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन का दूसरी बार बंटवारा नहीं होने देंगे। रूस से लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन के द्वारा जमीन नहीं दी जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर आया है। जब जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होने वाली है।
न्याय पूर्ण तरीके से खत्म हो जंग -यूक्रेन
अलास्का में 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जलांसकी ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा रूस को जंग खत्म करने के बदले जमीन नहीं दी जाएगी। रूस के साथ चल रही जंग को जमीन देकर खत्म नहीं करना चाहिए बल्कि न्याय पूर्ण तरीके से इस युद्ध को खत्म करना होगा। यूक्रेन का पहले ही बंटवारा हो चुका है दूसरी बार हम बटवारा नहीं होने देंगे। रूस को हम भली भांति जानते हैं। जिस जगह पर दूसरा बटवारा होगा तो वहां पर तीसरा बंटवारा भी देखने को मिलेगा। इसलिए हम लगातार अपनी स्थिति पर कायम है। लम्बे समय से चल रहे युद्ध का अंत शांति और सुरक्षा के साथ होना चाहिए।