Trump Putin Zelensky मुलाकात से शांति वार्ता की उम्मीद, यदि पुतिन-जेलेंस्की बैठक सफल रहती है तो जल्द ही त्रिपक्षीय बैठक आयोजित हो सकती है।

पुतिन- जलेन्स्की की मुलाकात के बाद हो सकती है त्रिपक्षीय बैठक

Trump Putin Zelensky : हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति की मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है यदि पुतिन और जलेन्स्की की मुलाकात सफल रहती है तो इसके कुछ समय पश्चात पुतिन जलेन्स्की और ट्रंप की त्रिपक्षीय मुलाकात कराई जा सकती है। लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन को खत्म करने के लिए दुनिया के विभिन्न देश सक्रिय नजर आ रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस कोशिश में है कि जल्द से जल्द दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हो। इसे लेकर ही उन्होंने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मुलाकात की थी। पुतिन और ट्रंप की मुलाकात 15 अगस्त को हुई थी।

सफल मुलाकात के बाद होगी त्रिपक्षीय बैठक

यूक्रेन के राष्ट्रपति की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होने के बाद अमेरिका के विदेश सचिव ने यह बयान जारी किया कि अमेरिका की सरकार के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति और पुतिन की मुलाकात को लेकर तैयारी की जा रही है। यदि यह मुलाकात सफल रहती है तो आने वाले समय में ट्रंप पुतिन और जलेन्स्की की त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कराई जा सकती है। लगातार चल रही बैठकों के बीच उन्होंने कहा कि वार्ता लगातार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है लेकिन अभी हम वहां तक नहीं पहुंच पाए हैं जो हमारा लक्ष्य है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किस रास्ते पर चला जाए। इसे लेकर ही यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चर्चा हुई। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि पुतिन ने मुलाकात के लिए सहमति दे दी है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि दोनों देशों में संघर्ष विराम होगा लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों ने बातचीत करने के लिए सहमति जता दी है। युद्ध शुरू होने के बाद अगर ऐसा होता है तो पहली बार साढ़े 3 साल में दोनों नेताओं की मुलाकात होगी।

एनडीए उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन दाखिल; सुदर्शन रेड्डी से होगा मुकाबला

एशिया कप में शामिल नहीं होंगे पाकिस्तान और ओमान; कजाकिस्तान और बांग्लादेश को किया गया शामिल

पुतिन के साथ मास्को में मीटिंग करने को तैयार नहीं जलेन्स्की

ऑपरेशन सिंदूर पर एनसीईआरटी ने जारी किया माड्यूल; पहलगाम हमले में बताया पाकिस्तान सेना का हाथ

पुतिन के साथ मुलाकात पर निर्भर रहेगी त्रिपक्षीय बैठक

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर बयान देते हुए कहा कि और उसके राष्ट्रपति के द्वारा बैठक का प्रस्ताव रखा गया। रूस के राष्ट्रपति के साथ हमारी द्विपक्षीय बैठक होगी। यदि यह बैठक सफल रहती है तो इसके बाद ही त्रिपक्षीय बैठक हो पाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह पुतिन के साथ किसी भी तरह की बैठक के लिए तैयार हैं। बैठक के लिए पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति दोनों के द्वारा ही किसी भी प्रकार की शर्त नहीं रखी गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हमें युद्ध खत्म करने के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। हमें पूरा विश्वास है और इसके लिए हमें एक दूसरे से मिलना होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि यूक्रेन को अमेरिका का समर्थन लगातार जारी रहेगा। फिलहाल रूस और यूक्रेन युद्ध में संघर्ष विराम होने की संभावना नहीं है लेकिन लगातार इसे लेकर सकारात्मक प्रगति हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक का नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन को समर्थन जारी रहेगा। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि यूरोपीय देशों से मिलने वाले आर्थिक सहयोग से यूक्रेन के द्वारा अमेरिका से हथियार खरीदे जाएंगे। अपनी रक्षा करने के लिए यूक्रेन के द्वारा यह कदम उठाया जाएगा। अमेरिका के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन को रूस और यूक्रेन युद्ध में समर्थन किया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और यूक्रेन के मध्य स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।

90 अरब डॉलर के हथियार खरीदेगा यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद कहा कि यूरोप से मिल रही आर्थिक सहायता का उपयोग वह  हथियार खरीदने में करेगा। यूरोप के द्वारा लगातार यूक्रेन को आर्थिक मदद दी जा रही है। यूक्रेन इसका उपयोग सुरक्षा गारंटी के लिए करने जा रहा है। अब तक यूरोप से प्राप्त हुई 90 अरब डॉलर की आर्थिक मदद से वह अमेरिका से हथियार खरीदेगा। कुछ समय पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का निर्णय लिया था लेकिन अमेरिका इसके लिए नाटो को माध्यम बनाएगा। नाटो यूक्रेन को हथियार सप्लाई करेगा जबकि इसके लिए अमेरिका को नाटो भुगतान करेगा।

Trump Putin Zelensky मुलाकात से शांति वार्ता की उम्मीद, यदि पुतिन-जेलेंस्की बैठक सफल रहती है तो जल्द ही त्रिपक्षीय बैठक आयोजित हो सकती है।
Trump Putin Zelensky मुलाकात से शांति वार्ता की उम्मीद, यदि पुतिन-जेलेंस्की बैठक सफल रहती है तो जल्द ही त्रिपक्षीय बैठक आयोजित हो सकती है।
सभी की सहमति के बाद होगा समझौता -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही। इस मुलाकात में प्रगति हुई है। आने वाले समय में नाटो तथा इसके सहयोगियों के साथ-साथ यूक्रेन की सहमति से समझौता करने की कोशिश की जाएगी। लंबे समय से यूक्रेन भी खुद को शांति वार्ता में शामिल करने की मांग कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच होने वाला अंतिम समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा। इन लोगों के द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद समझौता हो पाएगा। जब तक यह सहमत नहीं होंगे तब तक किसी पर प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस मुलाकात को बड़ी प्रगति करार दिया।

यूक्रेन में शांति के लिए मददगार होगा समझौता -पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में जो चर्चा चल रही है। उसमें सभी पक्षों का ध्यान रखा जाएगा। यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस सोच से हम सहमत हैं और इस पर काम करने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में जो समझौता होगा वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए मददगार होगा। पुतिन ने कहा कि ट्रंप के द्वारा लगातार अपने देश की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है लेकिन वह रूस के हितों को भी अच्छे से ध्यान में रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इरादों के लिए पुतिन ने शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के नेताओं को ही रिजल्ट पर ध्यान देते हुए वार्ता को आगे बढ़ना चाहिए। पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के साथ-साथ इसकी अहम वजह को भी खत्म करने पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने इस वजह को स्पष्ट तौर पर जाहिर नहीं किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *