Venezuela President arrest पर अमेरिका ने 25M डॉलर इनाम रखा, मादुरो ने ट्रंप को गिरफ्तारी की खुली चुनौती दी और कराकस में कड़ा बयान दिया।

रूस की सीमा के नजदीक अमेरिका तैनात करेगा परमाणु पनडुब्बिया

Trump Russia Warning : अमेरिका और रूस के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर अमेरिका के द्वारा लगातार रूस पर दबाव बनाया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति पहले ही रूस के राष्ट्रपति को रूस यूक्रेन जंग को खत्म करने के लेकर अल्टीमेटम दे चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक रूस को 50 दिन के भीतर यह संघर्ष खत्म करना होगा। अगर रूस के द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो रूस के ऊपर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने की घोषणा अमेरिका के द्वारा की गई है। एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को लेकर सख्त कदम उठाते हुए रूस की सीमा के नजदीक दो परमाणु पनडुब्बियों तैनात करने की धमकी दी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परमाणु को पण्डुब्बीयों को किस स्थान पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा रूस को गंभीर नतीजे भुगतने की भी चेतावनी जारी की गई। उन्होंने इस फैसले को सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति पर भड़के ट्रंप

बताया जा रहा है कि रूस की सीमा के पास अमेरिका के द्वारा परमाणु पनडुब्बी तैनात करने का फैसला रूस के पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान के बाद लिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप रूस के पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान से नाराज बताए जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका रूस के परमाणु खतरों का जवाब देने के लिए हमेशा पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी थी कि हम इसराइल या ईरान नहीं है। यदि अमेरिका की ओर से किसी भी प्रकार की गलती की गई तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने इसके जवाब में कहा कि नया अल्टीमेट रूस और अमेरिका के बीच युद्ध का कारण होगा। रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका को धमकी दी थी कि रूस के पास सोवियत संघ के टाइम का परमाणु हमले की डेड हैंड क्षमता उपलब्ध है।

रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत : ट्रंप; भारत स्पष्ट कर चुका अपना स्टैंड

ट्रंप के तारीफ के विरुद्ध ब्राजील ने उठाई आवाज; ‘दबाव में नहीं होगा समझौता’

शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड; नेशनल फिल्म अवार्ड की घोषणा

टीम इंडिया की दूसरे दिन मैच में वापसी; 52 रन से आगे टीम इंडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा की रूस के पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा भड़काऊ बयान बाजी की जा रही है। इसी वजह से हमारे द्वारा रूस के नजदीक दो परमाणु पनडुब्बी को तैनात करने का निर्णय लिया गया है ताकि भड़काऊ बयान सिर्फ बयान बाजी तक ही सीमित रहे। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वह परमाणु धमकी के बावजूद रूस के सामने झुकेंगे नहीं। ट्रंप ने यह भी कहा कि शब्द बहुत कीमती होते हैं और कई बार जाने अनजाने में इसके गंभीर परिणाम हमें भुगतने पड़ते हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा।

पूर्व राष्ट्रपति ने साधा था ट्रंप पर निशाना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान से नाराज बताए जा रहे हैं। रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को डैड करार देने के बाद पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति घबरा चुके हैं। ट्रंप को रूस की डेड हैंड ताकत को याद रखना चाहिए भले ही यह अब मौजूद नहीं हो और उसका रास्ता हमेशा बिल्कुल सही है और रूस लगातार अपने रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा। आपको बता दे कि रूस के डेड हैंड हथियार को बड़ा ही खतरनाक माना जाता है। रूस की पूरी लीडरशिप खत्म हो जाने के बाद यह सिस्टम अपने आप परमाणु हथियार लॉन्च कर पाने में सक्षम है। इस से स्पष्ट है कि यदि अमेरिका के द्वारा रूस पर हमला किया गया और रूस के सभी नेता मारे गए तो भी अमेरिका पर यह हमला करने में सक्षम होगा और उसके पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दी गई धमकी रूस और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू कर सकती है। यह युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच नहीं बल्कि रूस और अमेरिका के बीच होगा। इसी के साथ रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को असफल राष्ट्रपति करार दिया था।

Trump Russia Warning के तहत ट्रंप ने रूस सीमा पर परमाणु पनडुब्बी तैनात करने की धमकी दी, साथ ही भारत पर टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा की।
Trump Russia Warning   के तहत ट्रंप ने रूस सीमा पर परमाणु पनडुब्बी तैनात करने की धमकी दी, साथ ही भारत पर टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा करने के कुछ समय बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को डेड करार दिया है। उन्होंने कहा है भारत और रूस दोनों अपनी अर्थव्यवस्था को एक साथ ले डूबे हैं लेकिन मुझे क्या। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान के बाद रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने इसे अमेरिका के राष्ट्रपति की घबराहट करार दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने के साथ-साथ जुर्माने का भी ऐलान किया गया था। अमेरिका का आरोप है कि भारत के द्वारा रूस के साथ व्यापार किया जा रहा है। ऐसे में भारत पर यह जुर्माना लगाना उचित है। दूसरी तरफ अमेरिका के द्वारा पाकिस्तान के साथ तेल भंडार विकसित करने के लिए समझौता किया गया है।

 

भारत और रूस के साथ व्यापार बहुत कम -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत और रूस को लेकर लगातार निशाना साधा जा रहा है। एक बार फिर उन्होंने भारत और रूस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत और रूस दोनों एक दूसरे के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं। वह चाहे तो अपनी डूबती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ ले डूबे मुझे क्या। अमेरिका का भारत के साथ बहुत कम मात्रा में व्यापार है। दूसरी तरफ भारत के द्वारा हमारे ऊपर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया जाता है। इसी तरह अमेरिका का रूस के साथ भी बहुत कम व्यापार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रूस को लेकर भी टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि वह एक असफल पूर्व राष्ट्रपति हैं जो वर्तमान में भी खुद को राष्ट्रपति समझते हैं। उन्हें अपनी जुबान संभालनी चाहिए। रूस के पूर्व राष्ट्रपति लगातार बहुत खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और भारत के खिलाफ सख्त होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *