Trump Ukraine Meeting व्हाइट हाउस में आज होगी, जहां यूरोपीय नेता और नाटो महासचिव भी मौजूद रहेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध समाधान पर चर्चा होगी।

पुतिन के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिलेंगे ट्रंप; यूरोपीय नेता भी रहेंगे मौजूद

Trump Ukraine Meeting : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हाल ही में 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई थी। पुतिन और ट्रंप की यह मुलाकात अलास्का में हुई थी। लंबे समय से चल रही रूस और यूक्रेन के युद्ध को समाप्त करने के लिए दोनों दिग्गजों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ होने वाली मुलाकात के दौरान इटली फ्रांस ब्रिटेन और जर्मनी के नेता भी मौजूद रहेंगे। ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच होने वाली इस मुलाकात का एजेन्डा लंबे समय से चल रहे हैं रूस और यूक्रेन के युद्ध को समाप्त करना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति और डोनाल्ड ट्रंप की होने वाली मुलाकात के दौरान नाटो के महासचिव यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जर्मन चांसलर और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ-साथ इटली की प्रधानमंत्री भी मुलाकात में शामिल होंगी।

तनाव भरी रही थी पिछली मीटिंग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति की मुलाकात आज व्हाइट हाउस में होने वाली है। यूक्रेन के राष्ट्रपति और डोनाल्ड ट्रंप की पिछली मुलाकात काफी तनाव भरी रही थी। पिछली बार जब यूक्रेन के राष्ट्रपति अमेरिका गए थे तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच जमकर बहस देखने को मिली थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका की मदद को लेकर शुक्र गुजार नहीं होने का बयान दिया गया था। इसी बहस के कारण यूक्रेन और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण डील नहीं हो पाई थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि इस बार की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। हाल ही में ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह रूस के साथ समझौता करने से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं की सहमति लेना जरूरी होगा।

रूस के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से बातचीत; ट्रंप से मुलाकात की दी जानकारी

आमिर खान ने फिल्म ‘कुली’ के लिए नहीं ली फीस; आमिर ने फिल्म में किया है कैमियो

चुनाव आयोग का राहुल पर पलटवार; माफी मांगे या 7 दिन में पेश करें हलफनामा

राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई। इस मुलाकात में ट्रंप और पुतिन के बीच रूस यूक्रेन के मध्य चल रहे संघर्ष को रोकने को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा इस जंग को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कुछ शर्त रखी गई है। पुतिन ने एक विशेष क्षेत्र से यूक्रेन की सेना को हटाने के साथ-साथ यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं किए जाने की शर्त ट्रंप के सामने रखी है। पुतिन ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो वह दूसरे मोर्चो पर रूस की सेना को आगे बढ़ने से रोक देंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा पुतिन से हुई मुलाकात की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति तथा यूरोप के दूसरे नेताओं को दी गई है।

डोनेटेस्क तथा नाटो पर अटका पेंच

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा डोनेट्स तथा नाटो को लेकर ट्रंप के सामने शर्त रखी गई है। पुतिन का कहना है कि अगर यह इलाका रूस को दे दिया जाता है तो वह दूसरे इलाकों में अपनी सेना को आगे बढ़ने से रोक देंगे। रूस की सेना नए हमले नहीं करते हुए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करेगी। इसी के साथ-साथ यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा। यूक्रेन यदि नाटो में शामिल किया जाता है तो रूस समझौते पर सहमत नहीं होगा। इन दोनों शर्तों के पूरी हो जाने के बाद रूस समझौते करने को तैयार होगा। रूस के द्वारा जिस क्षेत्र को लेकर शर्त रखी गई है उस क्षेत्र में लंबे समय से रूस और यूक्रेन में टकराव चल रहा है। हालांकि रूस के द्वारा इस क्षेत्र के 70% हिस्से पर कब्जा कर लिया गया है।

यूरोपीय नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में शांति वार्ता के दौरान यूरोप के नेताओं से हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि यूरोपीय देश और यूक्रेन इसे समझेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं करेंगे। प्रगति को रोकने के लिए परदे के पीछे उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई साजिश नहीं की जाएगी।

Trump Ukraine Meeting व्हाइट हाउस में आज होगी, जहां यूरोपीय नेता और नाटो महासचिव भी मौजूद रहेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध समाधान पर चर्चा होगी।
Trump Ukraine Meeting व्हाइट हाउस में आज होगी, जहां यूरोपीय नेता और नाटो महासचिव भी मौजूद रहेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध समाधान पर चर्चा होगी।
सभी की सहमति के बाद होगा समझौता -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही। इस मुलाकात में प्रगति हुई है। आने वाले समय में नाटो तथा इसके सहयोगियों के साथ-साथ यूक्रेन की सहमति से समझौता करने की कोशिश की जाएगी। लंबे समय से यूक्रेन भी खुद को शांति वार्ता में शामिल करने की मांग कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच होने वाला अंतिम समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा। इन लोगों के द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद समझौता हो पाएगा। जब तक यह सहमत नहीं होंगे तब तक किसी पर प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस मुलाकात को बड़ी प्रगति करार दिया।

 

यूक्रेन में शांति के लिए मददगार होगा समझौता -पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में जो चर्चा चल रही है। उसमें सभी पक्षों का ध्यान रखा जाएगा। यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस सोच से हम सहमत हैं और इस पर काम करने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में जो समझौता होगा वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए मददगार होगा। पुतिन ने कहा कि ट्रंप के द्वारा लगातार अपने देश की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है लेकिन वह रूस के हितों को भी अच्छे से ध्यान में रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इरादों के लिए पुतिन ने शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के नेताओं को ही रिजल्ट पर ध्यान देते हुए वार्ता को आगे बढ़ना चाहिए। पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के साथ-साथ इसकी अहम वजह को भी खत्म करने पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने इस वजह को स्पष्ट तौर पर जाहिर नहीं किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *