Trump Ukraine Support : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि यूक्रेन को अमेरिका का समर्थन लगातार जारी रहेगा। फिलहाल रूस और यूक्रेन युद्ध में संघर्ष विराम होने की संभावना नहीं है लेकिन लगातार इसे लेकर सकारात्मक प्रगति हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक का नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन को समर्थन जारी रहेगा। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि यूरोपीय देशों से मिलने वाले आर्थिक सहयोग से यूक्रेन के द्वारा अमेरिका से हथियार खरीदे जाएंगे। अपनी रक्षा करने के लिए यूक्रेन के द्वारा यह कदम उठाया जाएगा। अमेरिका के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन को रूस और यूक्रेन युद्ध में समर्थन किया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और यूक्रेन के मध्य स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।
90 अरब डॉलर के हथियार खरीदेगा यूक्रेन
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद कहा कि यूरोप से मिल रही आर्थिक सहायता का उपयोग वह हथियार खरीदने में करेगा। यूरोप के द्वारा लगातार यूक्रेन को आर्थिक मदद दी जा रही है। यूक्रेन इसका उपयोग सुरक्षा गारंटी के लिए करने जा रहा है। अब तक यूरोप से प्राप्त हुई 90 अरब डॉलर की आर्थिक मदद से वह अमेरिका से हथियार खरीदेगा। कुछ समय पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का निर्णय लिया था लेकिन अमेरिका इसके लिए नाटो को माध्यम बनाएगा। नाटो यूक्रेन को हथियार सप्लाई करेगा जबकि इसके लिए अमेरिका को नाटो भुगतान करेगा।
एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन कल भरेंगे नामांकन; प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत
आज होगा एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
जल्द होगी रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी से मिले शुभांशु शुक्ला; अंतरिक्ष यात्रा के बाद पहली बार लौटे भारत
सकारात्मक रही ट्रंप और जलेन्स्की की मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति की मुलाकात काफी सकारात्मक दिखाई दी। पिछली मुलाकात में दोनों के बीच तनाव देखने को मिला था लेकिन इस मुलाकात में ऐसा कोई नजारा देखने को नहीं मिला। यूक्रेन के राष्ट्रपति के अमेरिका पहुंचने पर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा उनका स्वागत किया गया। पिछली मुलाकात में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मिलिट्री ड्रेस पहनी थी लेकिन इस बार वह सामान्य कपड़े पहनकर मुलाकात करने पहुंचे जिसकी अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा तारीफ की गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के दौरान यूरोपीय नेता भी मौजूद रहे।
लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। हाल ही में उनके द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की गई थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई थी। इसके बाद इस मीटिंग में हुई बातचीत पर यूक्रेन का मत जानने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात में यूरोप के लीडर भी साथ रहे। बताया जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच फिलहाल संघर्ष विराम नहीं होगा। डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक इतनी जल्दी दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम होना संभव नहीं है।
यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर हुई चर्चा
यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हुई मुलाकात में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के द्वारा लगातार सुरक्षा की गारंटी की मांग की जा रही है। इस पर रूस के राष्ट्रपति ने भी सहमति जता दी है। अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा पर कार्य करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि वह यूरोप से मिले पैसों का उपयोग हथियार खरीदने में करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीटिंग को रोकते हुए रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट तक फोन पर बातचीत चली।

सभी की सहमति के बाद होगा समझौता -ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही। इस मुलाकात में प्रगति हुई है। आने वाले समय में नाटो तथा इसके सहयोगियों के साथ-साथ यूक्रेन की सहमति से समझौता करने की कोशिश की जाएगी। लंबे समय से यूक्रेन भी खुद को शांति वार्ता में शामिल करने की मांग कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच होने वाला अंतिम समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा। इन लोगों के द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद समझौता हो पाएगा। जब तक यह सहमत नहीं होंगे तब तक किसी पर प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन साथ ही साथ उन्होंने इस मुलाकात को बड़ी प्रगति करार दिया।
यूक्रेन में शांति के लिए मददगार होगा समझौता -पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में जो चर्चा चल रही है। उसमें सभी पक्षों का ध्यान रखा जाएगा। यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस सोच से हम सहमत हैं और इस पर काम करने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में जो समझौता होगा वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए मददगार होगा। पुतिन ने कहा कि ट्रंप के द्वारा लगातार अपने देश की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है लेकिन वह रूस के हितों को भी अच्छे से ध्यान में रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इरादों के लिए पुतिन ने शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के नेताओं को ही रिजल्ट पर ध्यान देते हुए वार्ता को आगे बढ़ना चाहिए। पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के साथ-साथ इसकी अहम वजह को भी खत्म करने पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने इस वजह को स्पष्ट तौर पर जाहिर नहीं किया।






