Ukraine Arms Supply : यूक्रेन के द्वारा लगातार अमेरिका से हथियार सप्लाई रोके जाने के बाद हथियार सप्लाई को एक बार पुन बहाल करने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करने का फैसला लिया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को हथियार सप्लाई रोकने पर नाराजगी जताई है। ट्रंप का कहना है की रक्षा मंत्रालय पेंटागन के द्वारा बिना उनको जानकारी दिए यूक्रेन को हथियार सप्लाई रोक दी थी। रक्षा मंत्रालय के द्वारा लिए गए इस फैसले से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैरान थे। रूस और यूक्रेन के मध्य लंबे समय से युद्ध चल रहा है।
पुतिन पर सख्त हुए ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय रूस के राष्ट्रपति पुतिन से नाराज बताए जा रहे हैं। लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा यूक्रेन और रूस के युद्ध को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन ट्रंप का आरोप है कि पुतिन के द्वारा बार-बार उनसे झूठ बोला गया। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के द्वारा उनसे मीठी-मीठी बात जरूर की जाती है लेकिन उनका कोई मतलब नहीं निकलता है। पुतिन के द्वारा हर बार हमसे झूठ बोला जा रहा है। पुतिन की वजह से रूस और यूक्रेन के मध्य शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है जबकि हम युद्ध को जल्दी खत्म करना चाहते हैं। इसी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते यूक्रेन के साथ युद्ध को समाप्त नहीं किया गया तो तेल उद्योग से संबंधित पाबंदी रूस पर लगा दी जाएगी। लगातार दुनिया के विभिन्न देशों को टैरिफ की धमकी देने वाले अमेरिका ने कहा कि रूस से तेल खरीद रहे भारत और चीन जैसे देशों पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा।
नामीबिया ने किया अपने सर्वोच्च सम्मान से मोदी को सम्मानित, मोदी ने नामीबिया की संसद को किया संबोधित
बढ़ती उम्र के कारण लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास -कोहली
पाकिस्तान में जल्द हो सकता है तख्तापलट, सेना की सहमति से चल रही राजनीति में तनातनी
आर्मेनिया की संसद में पक्ष और विपक्ष में हुई मारपीट, विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी पर भड़का मुद्दा
एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका आने वाले समय में यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करेगा। ट्रंप ने कहा कि लंबे समय से चल रही रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन को खुद रूस से बचना होगा। आपको बता दे कि अमेरिका के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन को सप्लाई किया जा रहे हथियारों को पिछले हफ्ते रोक दिया गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका से हथियार तथा डिफेंस सिस्टम को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा अब एक बार फिर हथियार सप्लाई शुरू करने की बात को स्पष्ट कर दिया गया है।

सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा भेजेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करने की बात कही है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों में सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा होंगे ताकि रूस के द्वारा किए जाने वाले हमले में यूक्रेन अपना बचाव कर सके। ट्रंप का कहना है कि हम यूक्रेन को कुछ नए हथियार भेजने पर विचार कर रहे हैं। हमें ऐसा करना ही पड़ेगा क्योंकि यूक्रेन को खुद की रक्षा करने का अधिकार है। यूक्रेन पर लगातार भारी हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में अपने आप का बचाव करना यूक्रेन के लिए जरूरी है।
1 जुलाई को लगाई थी हथियार सप्लाई पर रोक
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यकाल से ही लगातार यूक्रेन को हथियार सप्लाई किया जा रहे थे। लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध में अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को सपोर्ट किया जा रहा था लेकिन 1 जुलाई को ट्रंप सरकार के द्वारा यूक्रेन को सप्लाई किया जा रहे हथियारों को रोक दिया गया था। अमेरिका सरकार के द्वारा यह तर्क दिया जा रहा था कि अमेरिका के हथियार भंडार में आ रही कमी के कारण यह फैसला लिया गया है लेकिन इसके बाद लगातार यूक्रेन के द्वारा अमेरिका से हथियार सप्लाई तथा डिफेंस सिस्टम की मांग की जा रही थी जिसके बाद अमेरिका के द्वारा यह कदम उठाए जा रहे है।
यूक्रेन लगातार कर रहा था हथियारों की मांग
लंबे समय से रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध में अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को सपोर्ट किया जा रहा था लेकिन 1 जुलाई के बाद अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई पर रोक लगा दी थी जिसके बाद अमेरिका के राजदूत को यूक्रेन की राजधानी कीव में बुला कर यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा हथियार सप्लाई की मांग की गई थी। यूक्रेन का कहना है कि यदि समय रहते अमेरिका के द्वारा हथियार सप्लाई नहीं की गई तो रूस यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेगा। यूक्रेन लगातार अमेरिका से सेल्फ डिफेंस तथा हथियारों की मांग करता रहा है ताकि रूस को उसी की भाषा में जवाब दिया जा सके। लेकिन अमेरिका के द्वारा हथियार भंडार कम होने का तर्क देकर यूक्रेन की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिए गए इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका सरकार रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में यूक्रेन को सपोर्ट करती रहेगी।