Ukraine Women Soldiers : रूस और यूक्रेन के मध्य 2022 से लगातार युद्ध जारी है। दोनों ही देशो के द्वारा एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन के द्वारा भी रूस पर पलटवार करने को लेकर विभिन्न रणनीतियों पर कार्य किया जा रहा है। हाल ही में यूक्रेन के द्वारा यह घोषणा की गई थी कि वह रोजाना बड़ी मात्रा में ड्रोन का निर्माण करेगा। दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन की सेना में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रूस इस के युद्ध शुरू होने के बाद इस संख्या में और भी तेजी आई है। लगभग साढे तीन साल में यूक्रेन की सेना में महिला सैनिकों की संख्या 1 लाख तक पहुंच गई है। यूक्रेन की सेना में महिला सैनिकों की भूमिका सीमित नहीं है बल्कि वह हर मोर्चे पर कमान संभालती हुई दिख रही है।
यूक्रेन की सेना में शामिल 10 लाख सैनिक
रूस के साथ जंग लड़ रहे यूक्रेन के पास फिलहाल अपनी सेना में कुल 10 लाख सैनिक मौजूद हैं। इनमें से एक लाख सैनिक महिला बताई जा रही है। बीते साढे तीन साल में यूक्रेन की सेना में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का असर भी इसका कारण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद महिलाओं के द्वारा सेना में शामिल होने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। यूक्रेन की सशस्त्र बलों की सलाहकार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूक्रेन की महिला सैनिकों के द्वारा रूस के खिलाफ लगभग साढ़े 5 हजार महिलाएं युद्ध लड़ रही है।
रूस के ड्रोनों में भारत का सामान : यूक्रेन; यूक्रेन ने लगाया भारत पर बड़ा आरोप
एक बार फिर टली ऑपरेशन ‘खुकरी’; फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख
ट्रंप ने फिर शुरू किया ‘प्रेसिडेंशियल फिटनेस टेस्ट’; ओबामा सरकार ने लगाई थी रोक
रूस युद्ध के बाद दोगुनी हुई महिला सैनिकों की संख्या
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो जाने के बाद यूक्रेन की सेना में महिला सैनिकों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिली है। 2022 में रूस के साथ यूक्रेन की जंग शुरू हुई थी। उस समय यूक्रेन की सेना में महिला सैनिकों की संख्या 15% के आसपास थी जो अब बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है। यूक्रेन में संचालित हो रही सैन्य कॉलेज और स्कूलों में 20% छात्राएं बताई जा रही है जो यूक्रेन में बड़ा बदलाव का संकेत दे रही है। आपको बता दे कि यूक्रेन में 2018 से पहले सैन्य स्कूल और कॉलेज में लड़कियों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी थी। लेकिन रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिला है।
लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध में अब नया मोड़ देखने को मिल रहा है। लगातार हमलो की तीव्रता में वृद्धि हो रही है। मिसाइल ड्रोन तथा दूसरे हथियारों से किए जाने वाले हमलो को रोकना अब काफी मुश्किल हो रहा है। पारंपरिक डिफेंस सिस्टम इन हमलो को रोकने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। रूस के द्वारा जुलाई के महीने में लगभग 1800 से ज्यादा ड्रोन छोड़े गए। ऐसे में यूक्रेन के द्वारा ही रूस से लड़ने को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन अब रोजाना बड़ी मात्रा में ड्रोन का निर्माण करेगा। मिल रही खबर के मुताबिक यूक्रेन रोजाना 1000 इंटरसेप्टर ड्रोन का निर्माण करेगा। जिससे रूस से चल रही जंग में मुकाबला किया जा सके।

दुश्मन ड्रोन को खत्म करने में सक्षम इंटरसेप्टर ड्रोन
यूक्रेन के द्वारा बड़ी मात्रा में इंटरसेप्टर ड्रोन का निर्माण करने की घोषणा की गई है। इंटरसेप्टर ड्रोन अपने आप में खास होते हैं। यह दुश्मन ड्रोन से टकराकर उसे हवा में ही खत्म करने की क्षमता रखते हैं। लगभग 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यह उड़ान भर सकते हैं। इंटरसेप्टर ड्रोन लगभग 5 किलोमीटर ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम होते हैं। इन ड्रोन के द्वारा दुश्मन के द्वारा दागे गए ड्रोन से टकराकर विस्फोट के जरिए उन्हें नष्ट कर दिया जाता है। रूस के द्वारा बड़ी मात्रा में यूक्रेन पर ड्रोन के द्वारा हमले किए जा रहे हैं। जिसके बाद यूक्रेन के द्वारा इस रणनीति पर कार्य किया जा रहा है कि रूस से आने वाले ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया जाए। यूक्रेन के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इंटरसेप्टर ड्रोन की सफलता दर भी काफी अच्छी पाई गई है। लगभग 70 फीसदी सफलता दर होने के कारण यूक्रेन के द्वारा इन्हें कारगर साबित होने का दावा किया जा रहा है।
2022 से चल रहा युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन की सीमा में घुसकर हमला किया गया था। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस के द्वारा उसके क्षेत्र में लगातार कब्जा किया जा रहा है। ukrain दुनिया के दूसरे देशों से सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है। आने वाले समय में रूस पर दुनिया के दूसरे देशों के द्वारा बन रहे दबाव के कारण यह जंग निर्णायक स्थिति में पहुंच सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन को लेकर बयान दिया था कि वह दिन में मीठी-मीठी बात करते हैं लेकिन रात में यूक्रेन पर हमला किया जाता है। उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही रूस के द्वारा इस जंग को खत्म नहीं किया गया तो रूस पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सेकेंडरी प्रतिबंध के मुताबिक रूस के साथ-साथ रूस से व्यापार करने वाले दूसरे देशों पर भी इसका असर दिखाई देगा।