UNGA India Pakistan में जयशंकर ने आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया, वहीं पाक पीएम शरीफ ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए जीत का दावा किया।

आतंकवाद से लड़ाई भारत की प्राथमिकता : एस जयशंकर

UNGA India Pakistan : न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार हिस्स्सा नहीं ले रहे हैं। उनकी जगह भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन देते हुए आतंकवाद तथा पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत का पड़ोसी देश आतंकवाद का ग्लोबल सेंटर बना हुआ है। हालांकि इस दौरान विदेश मंत्री के द्वारा पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा एक क्रूर हमला किया गया था। इसके जवाब में भारत के द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हमेशा प्राथमिकता रही है।

संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के प्रधानमंत्री के भाषण का 50 देशों ने किया बहिष्कार

एशिया कप फाइनल के इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

पाकिस्तान में हाइब्रिड मॉडल से संचालित होती है सरकार : Khwaja Asif

डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब एलन मस्क का नाम एप्सटीन फाइल में

रोकी जानी चाहिए आतंकवाद को फंडिंग

भारतीय विदेश मंत्री ने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि आतंक के बड़े ठिकाने बड़े स्तर पर कार्य कर रहे हैं। आतंकवादियों का खुले तौर पर गुणगान किया जा रहा है। ऐसे में आतंकवाद को होने वाली फंडिंग पर जल्द से जल्द रोक लगनी चाहिए। भारतीय विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी सुधार करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य काफी ज्यादा बढ़ गए हैं और संगठन का कार्य करने का कार्य क्षेत्र भी लगातार विस्तृत होता गया है। ऐसे में अब स्थाई सदस्यों की संख्या बढ़ानी चाहिए। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने भाषण में इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जयशंकर ने किया भारत की क्षमता का गुणगान

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए संबोधन के दौरान कहा की भारत के द्वारा अपने पड़ोसियों की विभिन्न आपदाओं में मदद की गई है। म्यांमार अफगानिस्तान तथा दूसरी सरकार यह देख चुकी है कि भारत के द्वारा मुश्किल समय में उनकी हेल्प की गई। सुरक्षित व्यापार जारी रखने में समुद्री डकैती को रोकने में भी भारतीय द्वारा बड़ी भूमिका अरब सागर में निभाई गई है। हमारे सैनिकों के द्वारा लगातार शांति बनाए रखने तथा आतंकवाद से लड़ने का कार्य किया जाता है। दुनिया भर में मानव विकास के लिए भारतीय डॉक्टर तथा शिक्षक कार्य कर रहे हैं। भारतीय उद्योग सस्ते प्रोडक्ट बनाते हैं। पूरी दुनिया के लिए भारत के ट्रेनिंग सेंटर हमेशा खुले हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा बड़ा दावा संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया गया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों चले संघर्ष में पाकिस्तान की जीत का दावा किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन देते हुए भारत को पाकिस्तान का दुश्मन बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। दोनों देशों के बीच कई दिनों तक चलने संघर्ष में पाकिस्तान की सेना के द्वारा भारत के साथ विमान भी गिराए। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा इसे लेकर बयान दिया गया हो इससे पहले भी वह बार-बार भारत पाकिस्तान संघर्ष को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।

‘भारत ने उठाया राजनीतिक फायदा’

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा इस हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की गई थी लेकिन भारत के द्वारा इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था। भारत ने पहलगाम हमले से पैदा हुए संकट का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। भारत लगातार कट्टरपंथी हिंदुत्व को अपनाता रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पहले ही यह चेतावनी दे दी थी कि पाकिस्तान किसी भी दूसरे देश के हमले को सहन नहीं करेगा। उनकी यह चेतावनी सही भी साबित हुई। भारत के द्वारा की गई कार्रवाई पर पाकिस्तान के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

भारत ने किया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन देते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। एक तरफा फैसले लेते हुए भारत के द्वारा इस संधि का उल्लंघन किया गया है। भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर देने के बाद भी पाकिस्तान अपने 24 करोड़ नागरिकों के पानी की रक्षा करेगा। सिंधु जल संधि के उल्लंघन को पाकिस्तान के द्वारा युद्ध के समान माना जाएगा।

UNGA India Pakistan में जयशंकर ने आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया, वहीं पाक पीएम शरीफ ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए जीत का दावा किया।
UNGA India Pakistan में जयशंकर ने आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया, वहीं पाक पीएम शरीफ ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए जीत का दावा किया।
ट्रंप को मिले शांति नोबेल पुरस्कार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहे संघर्षों को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई गई है। उनके द्वारा लगातार की जा रही शांति की कोशिशें को देखते हुए ही पाकिस्तान के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति को शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप की वजह से दक्षिण एशिया में एक बड़ी विनाशकारी जंग भी टल गई है।

आतंकवाद को हरा रहा पाकिस्तान शरीफ

संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अपने विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए तैयार है। इसके लिए वह भारत से बातचीत करने भी तैयार है। दक्षिण एशिया को उकसाने वाले नेताओं की आवश्यकता नहीं है बल्कि समझदारी के साथ कार्य करने वाले नेताओं की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का संबोधन होने से पहले जब भारतीय पत्रकार के द्वारा उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि पाकिस्तान के द्वारा सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकवाद को लगातार काबू में किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *