US India Tariff पर श्रीलंका सांसद ने संसद और सोशल मीडिया में भारत का समर्थन किया, 2022 में मिली भारत की मदद का उल्लेख करते हुए साहस की सराहना की।

टैरिफ के मुद्दे पर श्रीलंका के सांसद का भारत को समर्थन; बोले- मुश्किल में भारत ने की थी श्रीलंका की मदद

US India Tariff : अमेरिका के द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद दुनिया के विभिन्न देशों के द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भारतीय पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के एक सांसद के द्वारा भारत का समर्थन किया गया है। श्रीलंका की संसद में भारत और अमेरिका के बीच बढ़ रहे तनाव पर बहस के दौरान श्रीलंका के सांसद ने भारत का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की सरकार को भारत के साथ खड़ा होना चाहिए न की भारत का मजाक उड़ाना चाहिए। भारत के द्वारा हमारे मुश्किल समय में काफी मदद की गई थी। भारत लगातार यह उम्मीद कर रहा था कि टैरिफ 15% से कम रहेगा और दूसरे देशों को भी यही उम्मीद थी लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद के विपरीत जाकर यह कार्य किया है।

‘एशिया को प्रेरित करता है भारत का साहस’

श्रीलंका की संसद में भारत का समर्थन करने के बाद श्रीलंका के सांसद के द्वारा सोशल मीडिया पर भी भारत के समर्थन को लेकर पोस्ट की गई। उन्होंने लिखा मैंने सरकार को भारत का मजाक उड़ाने के लिए लताड़ा। भारत हमारा सच्चा दोस्त रहा है। श्रीलंका जिस समय में कठिन दौर से गुजर रहा था उस समय भारत के द्वारा हमारा साथ दिया गया था। हमें उनके संघर्ष का सम्मान करना चाहिए उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। भारत के साहस की पूरे एशिया में चर्चा रहती है। पूरे एशिया को भारत का साहस प्रेरित करने का कार्य करता है।

एक बार फिर कश्मीर को बताया असीम मुनीर ने पाकिस्तान के ‘गले की नस’

चीन पर ज्यादा टैरिफ लगाना नुकसानदायक : अमेरिका

ऑस्ट्रेलिया देगा फिलीस्तीन को आजाद देश की मान्यता; न्यूज़ीलैंड भी जल्द उठा सकता है कदम

न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत; पाक आर्मी प्रमुख ने दी थी भारत को चेतावनी

2022 में भारत कर चुका श्रीलंका की मदद

श्रीलंका के सांसद के द्वारा भारत को लेकर जो मुद्दा उठाया गया वह 2022 से संबंधित है। श्रीलंका में 2022 में आर्थिक संकट पैदा हो गया था। आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका के पास विदेशी मुद्रा लगभग खत्म हो गई थी जिसके कारण खाना दवाई ईंधन जैसे जरूरी सामान भी श्रीलंका के द्वारा आयात नहीं किये जा रहे थे। ऐसे समय में भारत के द्वारा श्रीलंका को मदद का हाथ बढ़ाया गया। भारत के द्वारा श्रीलंका को 5 अरब डॉलर की आर्थिक मदद प्रदान की गई। इस मदद में दवाई तथा दूसरी ज़रूरी मेडिकल सामान शामिल थे। मेडिकल क्षेत्र में मदद करने के साथ-साथ भारत के द्वारा श्रीलंका को 400 मिलियन डॉलर की मुद्रा भी दी गई। जिससे श्रीलंका में पैसे की कमी से राहत मिल सकी। श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भारत की तरफ से श्रीलंका को कर्ज भी दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लागू किया गया है जबकि एशिया के दूसरे देशों पर भारत की तुलना में काफी कम टैरिफ लगाया गया है। श्रीलंका पर अमेरिका के द्वारा 20% टैरिफ की घोषणा की गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दुनिया के विभिन्न देशों पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाते हुए उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दबाव बनाने के बाद समझौता करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि बड़े देशों में चीन को छोड़कर अभी तक किसी दूसरे देश के द्वारा अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया गया है। भारत पर भी अमेरिका के द्वारा 50% टैरिफ का ऐलान किया जा चुका है। भारत का अभी तक अमेरिका के साथ किसी भी तरह का व्यापार समझौता नहीं हुआ है। भारत के साथ-साथ अमेरिका के द्वारा ब्राज़ील पर भी 50% टैरिफ का ऐलान किया गया है। अमेरिका के द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण अमरीका मार्केट को बड़ा नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा 2 अप्रैल को विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की गई थी लेकिन बाद में इसे 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।

US India Tariff पर श्रीलंका सांसद ने संसद और सोशल मीडिया में भारत का समर्थन किया, 2022 में मिली भारत की मदद का उल्लेख करते हुए साहस की सराहना की।
US India Tariff पर श्रीलंका सांसद ने संसद और सोशल मीडिया में भारत का समर्थन किया, 2022 में मिली भारत की मदद का उल्लेख करते हुए साहस की सराहना की।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा वर्तमान में चल रही टैरिफ तथा दूसरी वैश्विक आर्थिक समस्याओं को लेकर बड़ा बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि भारत को आने वाले समय में विश्व गुरु बनना है तो इंपोर्ट को कम करना होगा जबकि इसकी तुलना में एक्सपोर्ट को बढ़ाना होगा। उन्होंने अमेरिका और टैरिफ का नाम लिए बगैर कहा कि दुनिया झुकती है लेकिन इसको झुकाने वाला चाहिए। नितिन गडकरी के द्वारा दिया गया यह बयान नागपुर में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान दिया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से संपन्न है। आर्थिक रूप से संपन्न होने के कारण उनके द्वारा दुनिया के दूसरे देशों पर दादागिरी की जा रही है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ को बढ़ाकर 50% कर दिया था। अमेरिका के द्वारा भारत को विभिन्न तरह की धमकी भी लगातार दी जा रही है।

कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया गया था। उन्होंने भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को डैड करार दिया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ बयान देते आ रहे हैं। रूस के साथ व्यापार करने से नाराज अमेरिका लगातार भारत के ऊपर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने की घोषणा कर चुका है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह जवाब ऐसे समय पर आया है। जब कुछ दिन पहले ही भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा टिप्पणी की गई थी। इसके बाद लगातार भारत और अमेरिका के बीच तनाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *