US Tariff Hike : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार दुनिया के दूसरे देशों पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने की घोषणा की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पहले इस डेडलाइन को बढ़ाकर 9 जुलाई कर दिया गया था। एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी करते हुए टैरिफ बढ़ाने की डेडलाइन को 1 अगस्त तक कर दिया गया है। इसी के साथ अमेरिका के द्वारा जापान तथा बांग्लादेश समेत दुसरे 14 देश पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है। म्यांमार और लाओस पर अमेरिका के द्वारा सबसे ज्यादा 40% टैक्स लगाया गया है।
लेटर भेज कर दी निर्णय की जानकारी
अमेरिका के द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ की जानकारी औपचारिक रूप से दे दी गई है। अमेरिका सरकार के द्वारा टैरिफ बढ़ने से प्रभावित हुए देशो को लेटर भेज कर इसकी जानकारी दी गई है। जापान बांग्लादेश समेत 14 ऐसे देश हैं जिनके ऊपर अमेरिका के द्वारा tarif बढ़ाने की घोषणा की गई है। कुछ देशों पर अमेरिका के द्वारा 40% तक का टैरिफ लगाया गया है जबकि कुछ देशों पर 25% टैक्स भी लगाया गया है। अमेरिका के द्वारा जापान तथा दक्षिणी कोरिया के नेताओं को सबसे पहले लेटर भेजा गया है। जिसमें यह बताया गया है कि उनके देश से आने वाले सामान पर अमेरिका में 25% टैरिफ लगाया जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति को इजराइल ने किया नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट
एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही स्मृति ईरानी
दूसरे टेस्ट में जीत से टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे पायदान पर पंहुचा भारत
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद मोदी पहुंचे ब्राजीलिया
संतुलन बनाने के लिए लगाया टैक्स अमेरिका
अमेरिका के द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ की जानकारी देने के लिए लेटर भेजे गए हैं। इन लेटर में यह बताया गया है कि अमेरिका के द्वारा जिन देशों पर टैरिफ लगाया गया है उन देशों के बीच व्यापार में काफी असंतुलन था उस संतुलन को सुधारने की दृष्टि से ही tarif लगाया गया है। इसलिए यह टेक्स जरूरी था। अमेरिका के द्वारा जापान दक्षिण कोरिया थाईलैंड मलेशिया इंडोनेशिया दक्षिण अफ्रीका कंबोडिया बांग्लादेश कजाकिस्तान ट्यूनीशिया सर्बिया लाओस म्यांमार जैसे देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी गई है।

अमेरिका ने दिया था डील का मौका
अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों पर व्यापार करने को लेकर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की गई थी लेकिन इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा 9 जुलाई की डेडलाइन देते हुए दुनिया के विभिन्न देशों को अमेरिका के साथ समझौते करने का मौका दिया था। एक बार फिर इस बढ़ाते हुए डेडलाइन को 1 अगस्त कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा टैरिफ बढ़ाने की घोषणा करने के साथ ही दुनिया के शेयर बाजार तथा अन्य व्यापारिक क्षेत्र में हलचल मच गई थी।
भारत अमेरिका में हो सकती है बड़ी डील
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा कुछ समय पहले यह घोषणा की गई थी कि चीन के साथ अमेरिका की डील संपन्न हो गई है। जबकि आने वाले समय में भारत के साथ एक बड़ी डील होने वाली है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत के साथ होने वाली यह डील काफी अलग होगी। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े स्तर पर व्यापार समझौता हो सकता है। भारत के अलावा अमेरिका लगातार पाकिस्तान स्विट्जरलैंड ताइवान तथा यूरोपीय यूनियन के साथ भी ट्रेड डील करने को लेकर कोशिश कर रहा है। अब आने वाले समय में यह देखना रोचक होगा कि भारत अमेरिका के साथ अपने व्यापार संतुलन को बनाने के लिए किस तरह समझौते करता है।
सिर्फ दो देशों से हुआ अमेरिका का ट्रेड समझौता
अमेरिका के द्वारा दुनिया के सभी देशों के साथ ट्रेड डील की कोशिश की जा रही है लेकिन अब तक सिर्फ दो देशों के साथ ही अमेरिका ट्रेड डील कर सका है। अमेरिका के साथ अब तक ट्रेड डील करने वाले देशों में ब्रिटेन और वियतनाम शामिल हैं। इनके साथ अमेरिका के द्वारा किए गए समझौते को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों देशों के बीच किन-किन बातों को लेकर सहमति बनी है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ जापान और दक्षिणी कोरिया की तरफ से अमेरिका के साथ अब तक कोई ट्रेड डील नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही देश में चुनाव होने वाले हैं। इसी कारण अब तक अमेरिका के साथ ट्रेड डील संभव नहीं हो पाई। ट्रेड डील संभव नहीं होने के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा इन देशों पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने की घोषणा करने की तैयारी है।