US Ukraine Weapons : अमेरिका के द्वारा हाल ही में एक बार फिर महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध में यूक्रेन की सहायता अमेरिका के द्वारा की जा रही है। कुछ समय पहले अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को की जा रही हथियार सप्लाई पर रोक लगा दी गई थी लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई किए जाने की घोषणा की है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को किए जाने वाले हथियार सप्लाई का पूरा खर्च नाटो के द्वारा उठाया जाएगा। अमेरिका यूक्रेन को हथियार सप्लाई नाटो के माध्यम से करेगा।
हथियार आपूर्ति को लेकर हुआ नया समझौता
अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने से पहले नाटो के सहयोगी देश और यूक्रेन के बीच अमेरिका से हथियारों की आपूर्ति को लेकर एक नया समझौता होने की खबर सामने आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात एक न्यूज़ चैनल से कहीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका बड़ी मात्रा में यूक्रेन को हथियार भेजने की तैयारी कर रहा है। इसकी कीमत लगभग 300 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। अमेरिका के द्वारा भेजे जाने वाले हथियारों में पैट्रिक मिसाइल सिस्टम और अन्य हथियार शामिल होंगे। यह भी सामने आ रहा है कि हथियारों को लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
पिता ने की इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
अमेरिकी विदेश मंत्रालय करेगा बड़े स्तर पर कर्मचारियों की नौकरी समाप्त
चार दिन आगे बढ़ा शुभांशु शुक्ला का मिशन, अब 14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे शुभांशु
नाटो के जरिए हथियार भेजेगा अमेरिका
यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करने का निर्णय अमेरिका के द्वारा लिया गया है लेकिन अमेरिका अब यूक्रेन को सीधे हथियार सप्लाई नहीं करेगा बल्कि इसके लिए नाटो को माध्यम बनाया जाएगा। हथियार सप्लाई के लिए हुए समझौते में यूक्रेन, अमेरिका और नाटो शामिल है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के द्वारा नाटो को हथियार भेजे जाएंगे जिसके पैसे नाटो के द्वारा दिए जाएंगे। इसके बाद नाटो हथियार सप्लाई यूक्रेन को करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि प्रेसीडेंशियल ड्रॉ डाउन अथॉरिटी के तहत अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजेगा। इस तरीके से अमेरिका के राष्ट्रपति किसी भी संकट के समय अमेरिकी भंडार से हथियार भेजने की अनुमति प्रदान करते हैं। इससे पहले अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत ही यूक्रेन को हथियार भेज रहे थे।
1949 में हुई थी नाटो की स्थापना
अमेरिका के द्वारा एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की घोषणा की गई। इसमें उन्होंने हथियार सप्लाई के लिए नाटो को माध्यम बनाने की बात कही है। नाटो एक सैन्य गठबंधन है जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी। नाटो का मुख्यालय बेल्जियम के ब्रसेल्स में है। नाटो की आधिकारिक भाषा के रूप में अंग्रेजी तथा फ्रेंच को निर्धारित किया गया है। सैन्य संगठन नाटो में कुल सेना 30 लाख के आसपास बताई जाती है। रक्षा बजट के मामले में नाटो काफी आगे है। इसीलिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में नाटो की भूमिका को अहम माना जा रहा है।
पुतिन पर सख्त हुए ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय रूस के राष्ट्रपति पुतिन से नाराज बताए जा रहे हैं। लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा यूक्रेन और रूस के युद्ध को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन ट्रंप का आरोप है कि पुतिन के द्वारा बार-बार उनसे झूठ बोला गया। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के द्वारा उनसे मीठी-मीठी बात जरूर की जाती है लेकिन उनका कोई मतलब नहीं निकलता है। पुतिन के द्वारा हर बार हमसे झूठ बोला जा रहा है। पुतिन की वजह से रूस और यूक्रेन के मध्य शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है जबकि हम युद्ध को जल्दी खत्म करना चाहते हैं। इसी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते यूक्रेन के साथ युद्ध को समाप्त नहीं किया गया तो तेल उद्योग से संबंधित पाबंदी रूस पर लगा दी जाएगी। लगातार दुनिया के विभिन्न देशों को टैरिफ की धमकी देने वाले अमेरिका ने कहा कि रूस से तेल खरीद रहे भारत और चीन जैसे देशों पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा।

एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका आने वाले समय में यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करेगा। ट्रंप ने कहा कि लंबे समय से चल रही रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन को खुद रूस से बचना होगा। आपको बता दे कि अमेरिका के द्वारा लंबे समय से यूक्रेन को सप्लाई किये जा रहे हथियारों को पिछले हफ्ते रोक दिया गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा अमेरिका से हथियार तथा डिफेंस सिस्टम को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा अब एक बार फिर हथियार सप्लाई शुरू करने की बात को स्पष्ट कर दिया गया है।
सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा भेजेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को एक बार फिर हथियार सप्लाई करने की बात कही है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों में सेल्फ डिफेंस वाले हथियार ज्यादा होंगे ताकि रूस के द्वारा किए जाने वाले हमले में यूक्रेन अपना बचाव कर सके। ट्रंप का कहना है कि हम यूक्रेन को कुछ नए हथियार भेजने पर विचार कर रहे हैं। हमें ऐसा करना ही पड़ेगा क्योंकि यूक्रेन को खुद की रक्षा करने का अधिकार है। यूक्रेन पर लगातार भारी हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में अपने आप का बचाव करना यूक्रेन के लिए जरूरी है।
यूक्रेन लगातार कर रहा था हथियारों की मांग
लंबे समय से रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध में अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को सपोर्ट किया जा रहा था लेकिन 1 जुलाई के बाद अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद अमेरिका के राजदूत को यूक्रेन की राजधानी कीव में बुला कर यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा हथियार सप्लाई की मांग की गई थी। यूक्रेन का कहना है कि यदि समय रहते अमेरिका के द्वारा हथियार सप्लाई नहीं की गई तो रूस यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेगा। यूक्रेन लगातार अमेरिका से सेल्फ डिफेंस तथा हथियारों की मांग करता रहा है ताकि रूस को उसी की भाषा में जवाब दिया जा सके लेकिन अमेरिका के द्वारा हथियार भंडार कम होने का तर्क देकर यूक्रेन की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिए गए इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका सरकार रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में यूक्रेन को सपोर्ट करती रहेगी।