Venezuela US Tensions बढ़े, मादुरो ने ट्रंप को गिरफ्तारी की चुनौती दी। अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा, कोलंबिया ने मादुरो का समर्थन किया।

वेनेजुएला ने लगाया अमेरिका पर युद्ध शुरू करने का आरोप

Venezuela US Tensions : अमेरिका और वेनेजुएला का बीच इस समय संबंध तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। इसी बीच वेनेज़ुएला के द्वारा अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया गया है। वेनेजुएला का कहना है कि अमेरिका के द्वारा उसके जहाजों पर हमला किया जा रहा है जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका के द्वारा हमला किया गया हो इससे पहले भी अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला की जहाज को निशाना बनाया गया था। अमेरिका के द्वारा किए गए इस हमले की शिकायत संयुक्त राष्ट्र में भी की गई है और हमलो की जांच करने की मांग की गई है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी बदल रहे अपना ठिकाना

ट्रेड डील फाइनल करने के लिए 22 सितंबर को अमेरिका जाएंगे पीयूष गोयल

लगातार पाकिस्तान पर भारी पड़ रहा भारत

फिलीस्तीन को फ्रांस समेत पांच देशों ने दी स्वतंत्र देश की मान्यता

अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने के लिए इनाम की घोषणा की जा चुकी है। अब वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति का इंतजार करूंगा। मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ। मुझे गिरफ्तार करने में देरी नहीं करनी चाहिए। इससे पहले अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने के लिए लगभग 420 करोड रुपए का इनाम रखा गया था। अमेरिका के द्वारा लगातार उनसे जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक वेनेजुएला के राष्ट्रपति की 700 मिलियन डॉलर संपत्ति जप्त की जा चुकी है जिसमें उनके दो प्राइवेट जेट भी शामिल बताए जा रहे हैं।

अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर शुरुआत में गिरफ्तारी को लेकर डेढ़ करोड़ डालर का इनाम रखा गया था लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में इस इनाम को बढ़ाकर ढाई करोड़ कर दिया गया था। अमेरिका के द्वारा इससे पहले इतना बड़ा इनाम ओसामा बिन लादेन की गिरफ्तारी पर रखा गया था। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो 2013 से लगातार वेनेजुएला की सत्ता में बने हुए हैं। लैटिन अमेरिकी देश तथा अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय यूनियन के द्वारा उन पर चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाया जाता रहा है। इससे पहले 2024 में भी राष्ट्रपति चुनाव में भी उन पर चुनाव में गड़बड़ी की आरोप लगे थे। अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर गिरफ्तारी को लेकर इनाम बढ़ाए जाने के बाद कोलंबिया के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को समर्थन दिया गया है।

ड्रग तस्करी का लगा रहा अमेरिका आरोप

अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाया जा रहा है। अमेरिका का कहना है कि उनके द्वारा ड्रग के साथ मिलकर लगातार अमेरिका में फैंटममिल कोकीन भेजा जा रहा है। अमेरिका की माने तो वेनेजुएला के राष्ट्रपति के पास 7 टन कोकिन मौजूद है जिसे वह अमेरिका में भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इसे देखते हुए ही अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने के लिए इनाम की घोषणा की गई थी लेकिन अब वेनेजुएला के राष्ट्रपति के तेवर अमेरिका को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं।

मादुरो बोले -जवाब से अमेरिकी साम्राज्य का हो सकता है अंत

अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर इनाम की घोषणा किए जाने के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के द्वारा की जा रही कोशिश का ऐसा जवाब दिया जाएगा जिससे अमेरिकी साम्राज्य का अंत भी हो सकता है। उन्होंने यह बयान वेनेजुएला के विभिन्न नेताओं और सेना प्रमुख की मौजूदगी में दिया। वेनेजुएला की राजधानी कराकस में वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने अमेरिका को उनके घरेलू मामलों में दखल न देने की चेतावनी जारी की। वेनेजुएला के सेना प्रमुख के द्वारा भी वेनेजुएला के राष्ट्रपति का समर्थन किया जा रहा है। सेना प्रमुख ने कहा कि हॉलीवुड की फिल्म की तरह अमेरिका के द्वारा हमारे राष्ट्रपति के लिए इनाम का ऐलान करना अपमान जनक है। वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने भी अमेरिका के द्वारा राष्ट्रपति पर इनाम लगाए जाने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के द्वारा लगातार उनके खिलाफ राजनीतिक दुष्प्रचार किया जा रहा है।

Venezuela US Tensions बढ़े, मादुरो ने ट्रंप को गिरफ्तारी की चुनौती दी। अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा, कोलंबिया ने मादुरो का समर्थन किया।
Venezuela US Tensions बढ़े, मादुरो ने ट्रंप को गिरफ्तारी की चुनौती दी। अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा, कोलंबिया ने मादुरो का समर्थन किया।
अमेरिका के द्वारा बढ़ाया गया गिरफ्तारी पर इनाम

अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर शुरुआत में गिरफ्तारी को लेकर डेढ़ करोड़ डालर का इनाम रखा गया था लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में इस इनाम को बढ़ाकर ढाई करोड़ कर दिया गया था। अमेरिका के द्वारा इससे पहले इतना बड़ा इनाम ओसामा बिन लादेन की गिरफ्तारी पर रखा गया था। वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर 2020 में नेपोटेज्म के आरोप लगे थे। संघी अदालत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर 2020 में कोकीन तस्करी और नारको टेररिज्म के आरोप तय किए गए थे।

2013 से बने हुए हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो 2013 से लगातार वेनेजुएला की सत्ता में बने हुए हैं। लैटिन अमेरिकी देश तथा अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय यूनियन के द्वारा उन पर चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाया जाता रहा है। इससे पहले 2024 में भी राष्ट्रपति चुनाव में भी उन पर चुनाव में गड़बड़ी की आरोप लगे थे। अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर गिरफ्तारी को लेकर इनाम बढ़ाए जाने के बाद कोलंबिया के द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को समर्थन दिया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि वेनेजुएला पर अमेरिका के द्वारा हमला किया गया तो यह उनके देश पर हमला माना जाएगा। हम लगातार वेनेजुएला की संप्रभुता की रक्षा करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *