Vijay Rupani Death: अहमदाबाद में विमान हादसे में विजय रुपाणी का दुखद निधन

अहमदाबाद हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

Vijay Rupani Death : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है। इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत इस हादसे में हो चुकी है। विजय रुपाणी गुजरात के दो बार मुख्यमंत्री रहे थे।

बेटी से मिलने जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

गुजरात के दो बार के मुख्यमंत्री रहे विजय रुपाणी एयर इंडिया के विमान में सवार होकर लंदन में अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे। उनके नजदीकी ने बताया कि उनकी बेटी शादी होने के बाद अपने परिवार के साथ लंदन में ही रहती है। पूर्व मुख्यमंत्री को क्या पता उनकी यह यात्रा अपने जीवन की अंतिम यात्रा साबित होगी। अहमदाबाद के एयरपोर्ट से जैसे ही विमान ने उड़ान भरी उसके कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया और यह एक इमारत से जाकर टकराया। विमान में सवार विजय रुपाणी सहित सभी यात्रियों की इस दर्दनाक घटना में मौत हो गई। विजय रुपाणी दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 12 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट देते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सभी दुखी परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज का हादसा हमारे लिए पीड़ा दायक है। विमान हादसे की सूचना मिलने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से गुजरात के लिए रवाना हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों का ही गुजरात राज्य से गहरा नाता रहा है।

Vijay Rupani Death: अहमदाबाद में विमान हादसे में विजय रुपाणी का दुखद निधन
Vijay Rupani Death: अहमदाबाद में विमान हादसे में विजय रुपाणी का दुखद निधन
रुपाणी दो बार रह चुके थे गुजरात के मुख्यमंत्री

विमान हादसे में मौत का शिकार हुए विजय रुपाणी दो बार गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके थे। विजय रुपाणी अपनी कॉलेज पढ़ाई के दौरान भाजपा समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े थे। इसके बाद वह लगातार राजनीति में सक्रिय रहे और एक के बाद एक राजनीति की नई सीडी चढ़ते गए। विजय रुपाणी 2006 से 2012 तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे। नरेंद्र मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए विजय रुपाणी ने गुजरात म्युनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के अध्यक्ष पद को संभाला था। विजय रुपाणी ने पहला विधायक का चुनाव 2014 में राजकोट वेस्ट से जीता था।

रूपानी रहे थे गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 2016 में विजय रुपाणी को गुजरात राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। 2016 में विजय रुपाणी को गुजरात का पहली बार मुख्यमंत्री बनाया गया था जबकि 2017 में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गुजरात में सरकार बनाए जाने के बाद विजय रुपाणी को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद पर मौका दिया गया था। कोरोना काल में गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी थे और इस दौरान उनके कार्यकाल की खूब चर्चा रही थी। दो बार मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद विजय रुपाणी ने 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके बाद गुजरात राज्य का मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को बनाया गया था।

चार दिन की विदेश यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी, तीन देशों में जाएंगे प्रधानमंत्री

विजय रुपाणी का DNA हुआ मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

10 एस्पेशली एबल्ड किरदारों के साथ नजर आएंगे आमिर, जल्द रिलीज होगी “सितारे जमीन पर”

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के भारत दौरे का कार्यक्रम किया जारी

रूपानी को मजबूरी में देना पड़ा था इस्तीफा

विजय रुपाणी भले ही गुजरात राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हो लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मजबूरी में देना पड़ा था। गृहमंत्री अमित शाह के करीबी होने के बावजूद उन्हें 2021 में इस पद को छोड़ना पड़ा था। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने जीत जरूर प्राप्त की थी लेकिन जीती गई सीटों का आंकड़ा बहुत कम होने के कारण विजय रुपाणी पर दबाव था।

गुजरात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सियार पाटिल और विजय रुपाणी के मध्य तालमेल की कमी भी उनको इस पद से हटाने का कारण माना जा रहा है। कोरोना कल के दौरान खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण रुपाणी की आलोचना हुई थी।

आनंदीबेन पटेल की जगह मुख्यमंत्री बने थे रुपाणी

विजय रुपाणी से पहले गुजरात राज्य की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल थी। 2016 में आनंदीबेन पटेल को हटाकर गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी विजय रुपाणी को दी गई थी। आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद यह चर्चा थी कि कोई पाटीदार समाज का नेता गुजरात राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है लेकिन गृहमंत्री अमित शाह से नजदीकी होने के कारण विजय रुपाणी को मौका मिला

विजय रुपाणी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आने पर लोगों को हैरानी हुई थी। गुजरात में पाटीदार समाज की बहुलता के बावजूद जैन समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर मौका दिया जाना इसकी वजह था।

म्यांमार में जन्मे थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री

अहमदाबाद में विमान हादसे में जान गवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का जन्म वर्मा में 2 अगस्त 1956 को हुआ था। म्यांमार में जन्मे विजय रुपाणी अपने जन्म के थोड़े समय बाद ही रूपानी का परिवार गुजरात के राजकोट में आकर बसा था। विजय रुपाणी ने भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री से शादी की थी। विजय रुपाणी की पत्नी अंजलि भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई थी। विजय रुपाणी के दो बेटे और एक बेटी थी जिनमें से एक बेटी की मृत्यु कार एक्सीडेंट में हो चुकी है तो वहीं बेटी विवाह होने के बाद अपने पति के साथ लंदन में रह रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *