Vote Theft Allegations को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष ने चुनाव आयोग व मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए, वोटर अधिकार यात्रा से बढ़ा दबाव।

कांग्रेस पर आरोप लगाकर मोदी ने की वोट चोरी : प्रियंका गांधी

Vote Theft Allegations : कांग्रेस और विपक्ष के द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी तथा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने के बाद लगातार विपक्ष चोरी के मामले पर केंद्र सरकार के साथ चुनाव आयोग को घेर रहा है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी के द्वारा कांग्रेस पर आरोप लगाया गया था। उन्होंने लोगों से कहा था कि कांग्रेस वाले तुम्हारी भैंस चुरा लेंगे लेकिन यह पता नहीं था कि उनके द्वारा वोट चोरी की जाएगी। वोट लोकतंत्र में नागरिक का सबसे कीमती अधिकार होता है। इसलिए इसे चोरी मत होने दीजिए। प्रधानमंत्री के द्वारा बड़ी-बड़ी कंपनियों में चोरी करते हुए दोस्तों को सौंप दिया गया है। लगातार लोगों के रोजगार की चोरी की जा रही है। अब धीरे-धीरे चोरी के स्तर बढ़ते जा रहे हैं। हर स्तर पर चोरी देखने को मिल रही है। अगर वोट चोरी हुआ तो आपकी पहचान भी खत्म हो सकती है। किसी भी व्यक्ति के लिए वोट पहचान होने के साथ-साथ नागरिकता का भी अधिकार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले समय में यदि कोई प्राकृतिक आपदा आ गई तो पहचान नहीं होने की स्थिति में मुआवजा नहीं मिल पाएगा।

टैरिफ के दम पर रोका था भारत पाकिस्तान युद्ध : ट्रंप; भारत ने दावा नकारा

रूस से एनर्जी डील करने की कोशिश में अमेरिका

वोट चोरी से बीजेपी को भरोसा सरकार चलेगी 50 साल : राहुल गांधी

मोदी ने स्वदेशी को बताया जीवन मंत्र; अमेरिका लगा चुका भारत पर 50% टैरिफ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा लंबे समय से चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि चुनाव आयोग तथा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मिलकर वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि अमित शाह के द्वारा हाल ही में यह बयान दिया गया था भारतीय जनता पार्टी की सरकार 40- 50 साल तक रहेगी। उनके इस बयान को समझने की जरूरत है आखिर अमित शाह को यह पता कैसे लगा कि सरकार 40 से 50 साल चलने वाली है। अब लोगों के सामने सच्चाई आ चुकी है। वोट चोरी के कारण अमित शाह के द्वारा यह बयान दिया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप यात्रा में पहुंचे। यात्रा में बच्चे -बच्चे के द्वारा मेरे से यह कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी वोट चोरी कर हैं। बच्चों के द्वारा यह बात मेरे कान में जाकर कहीं जा रही है। इस बात को मीडिया को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए। मीडिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को यह बात समझ नहीं आती है। मीडिया हाउस के किसी भी बड़े पद पर दलित लोग मौजूद नहीं हैं। राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही वोटर अधिकारी यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा को बड़े स्तर पर समर्थन देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वोट चोरी करने के बाद अब सत्ता चोरी की कोशिश की जा रही है। हाल ही में लोकसभा में पेश किए गए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी के बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल विपक्षी सरकारों को गिराने की मंशा से लाया गया है। विपक्षी सरकारों को 30 दिन में गिराया जा सकेगा। लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नागरिकों के द्वारा चुनी हुई सरकार को बनाने या हटाने का अधिकार सरकार का नहीं है। विभिन्न सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष को धमकाया जा रहा है। ऐसा कार्य लोकतंत्र को बुलडोजर से खत्म करने जैसा है।

Vote Theft Allegations को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष ने चुनाव आयोग व मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए, वोटर अधिकार यात्रा से बढ़ा दबाव।
Vote Theft Allegations को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष ने चुनाव आयोग व मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए, वोटर अधिकार यात्रा से बढ़ा दबाव।
मोदी ने भ्रष्ट लोगों को बनाया मंत्री

मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भ्रष्ट करार दिया गया था उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद मंत्री बना दिया गया है। एजेंसियों के द्वारा 193 में मामलों में विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की गई लेकिन सजा सिर्फ दो लोगों को ही हो पाई। विपक्ष की कोशिश है कि मानसून सत्र में वोट चोरी तथा दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा हो लेकिन सरकार के द्वारा इसे नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के द्वारा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करके कांग्रेस के वोट काटने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा यह बयान हरियाणा और मध्य प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की मीटिंग में दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि फूट डाल और राज करो कि राजनीति कांग्रेस पार्टी में नहीं चलनी चाहिए।

 

बुनियादी अधिकार बचाने के लिए लड़ाई -राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के द्वारा वह हर नागरिक के बुनियादी अधिकार की रक्षा करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। 1 वोटर 1 वोट को बचाने की यह लोकतांत्रिक लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा वोट चोरी के आरोप को लेकर अब सरकार और चुनाव आयोग पर प्रहार करना और तेज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से लापता वोट के नाम से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें चुनाव आयोग को लेकर संदेश दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस समेत विपक्ष के द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक सीट का नहीं है बल्कि ऐसी बहुत सारी सीट हैं जहां पर वोटर लिस्ट में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्य को बड़े ही सिस्टमैटिकली किया जा रहा है। चुनाव आयोग पर एक बार फिर बयान देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग और हम दोनों ही इस बात को जानते हैं। पहले हमारे पास इस गड़बड़ी को लेकर किसी भी तरह के कोई सबूत नहीं थे लेकिन अब हमारे पास सबूत मौजूद हैं।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *