White House Security में चूक के चलते अज्ञात व्यक्ति ने फोन फेंका, ट्रंप मौजूद थे, सीक्रेट सर्विस ने पत्रकारों को किया सेफ्टी रूम में शिफ्ट।

सुरक्षा चूक के कारण अमेरिका के व्हाइट हाउस में लगाया गया लॉकडाउन

White House Security : अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में बड़ी सुरक्षा चूक देखने को मिली है। सुरक्षा में हुई कमी के कारण व्हाइट हाउस में लॉकडाउन लगाना पड़ा बताया जा रहा है।  व्हाइट हाउस के सेफ्टी फैंस में किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऊपर से फोन फेंक दिया। जिस वक्त यह घटना हुई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस में मौजूद थे। चूक की जानकारी मिलने के बाद तुरंत सीक्रेट सर्विस ने एक्शन लेते हुए व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों को सेफ्टी हाउस में पहुंचा दिया। घटना होने के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना होने के तुरंत बाद जरूरी सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। किसी ने बाढ़ के ऊपर से अपना फोन फेंक दिया था। यह सुरक्षा में बड़ी चूक है।

व्हाइट हाउस का नहीं आया कोई बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में सुरक्षा में हुई गड़बड़ी के बाद अभी तक हालात सामान्य होने को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना होने के बाद पत्रकारों को सेफ्टी रूम में शिफ्ट करते हुए पेंसिलवानिया एवेन्यू को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि बाद व्हाइट हाउस में हालात सामान्य हो गए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के वक्त पेंसिल वेनिया  जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इस घटना के कारण उनके कार्यक्रम पर किसी भी तरह के प्रभाव पड़ने से इनकार किया जा रहा है। अपने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही ट्रंप पेंसिल वेनिया के लिए रवाना हुए। हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के द्वारा अमेरिका की शिक्षा मंत्री को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया।

12 जुलाई से शुरू होंगे 2028 ओलंपिक में क्रिकेट के मुकाबले; शेड्यूल किया गया जारी

जीतने के बाद मंत्री बनने की थी उम्मीद -कंगना; बोली-सांसद बनकर नहीं आ रहा मजा

फिल्म डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे सिंगर अरिजीत सिंह, खुद लिखी फिल्म की कहानी

पृथ्वी पर लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला; 18 दिन अंतरिक्ष में रहे शुभांशु

लगातार हो रही व्हाइट हाउस में सुरक्षा गड़बड़

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में यह पहली बार नहीं है जब सुरक्षा में लापरवाही देखने को मिली हो। इससे पहले भी कई मौका पर व्हाइट हाउस में सुरक्षा में बड़े स्तर पर चूक देखने को मिली थी। पिछले कुछ सालों में गोपनीय जानकारी लीक होने, साइबर हमले होने और घुसपैठ जैसे मामले देखने को मिले हैं। अमेरिका के दिग्गज एलन मस्क की स्टरलिंक कंपनी के द्वारा इंटरनेट सर्विस इंस्टॉल करते समय कम्युनिकेशन एक्सपर्ट को इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। जिस से  फरवरी 2025 में डाटा लिक और हैकिंग होने की संभावना जताई जा रही थी। मार्च 2025 में सीनियर अधिकारियों के द्वारा व्हाइट हाउस से एक पत्रकार को महत्वपूर्ण प्लानिंग भेज दी गई थी। जिसे बाद में व्हाइट हाउस के द्वारा खारिज किया गया था। लेकिन इसके बावजूद इस मुद्दे पर काफी विवाद चला था।

अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है व्हाइट हाउस

अमेरिका में व्हाइट हाउस की बड़ी भूमिका मानी जाती है। अमेरिका में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास के तौर पर व्हाइट हाउस को जाना जाता है। यह वॉशिंगटन डीसी में स्थित है। इसका निर्माण 1792 से 1800 के बीच किया गया था। 1814 में युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना के द्वारा व्हाइट हाउस में आग लगा दी गई थी। जिसके बाद इसका पुनर्निर्माण किया गया था। अमेरिका के व्हाइट हाउस में कुल 6 मंजिल मौजूद हैं। जिनमें 132 कमरे उपलब्ध हैं। व्हाइट हाउस काम्प्लेक्स वॉशिंगटन डीसी में कुल 8 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। व्हाइट हाउस में सुरक्षा और अन्य सभी सुविधाओं को लेकर खास ध्यान रखा गया है। व्हाइट हाउस में गार्डन किचन और प्रेसिडेंट रेजिडेंस शामिल हैं।

White House Security में चूक के चलते अज्ञात व्यक्ति ने फोन फेंका, ट्रंप मौजूद थे, सीक्रेट सर्विस ने पत्रकारों को किया सेफ्टी रूम में शिफ्ट।
White House Security   में चूक के चलते अज्ञात व्यक्ति ने फोन फेंका, ट्रंप मौजूद थे, सीक्रेट सर्विस ने पत्रकारों को किया सेफ्टी रूम में शिफ्ट।

व्हाइट हाउस की भव्यता को बढ़ाने के लिए इसमें दो फॉर्मल गार्डन बनाए गए हैं। जिनका नाम रोज गार्डन और जैकलीन कैनेडी गार्डन है। इसके अतिरिक्त व्हाइट हाउस में चिल्ड्रन गार्डन और किचन गार्डन भी मौजूद हैं। व्हाइट हाउस को लेकर समय-समय पर यह भी दावा किया जाता है कि इस बिल्डिंग में दो सुरंग का निर्माण किया गया है। एक सुरंग ट्रेजरी बिल्डिंग की तरफ जाती है जबकि दूसरी सुरंग प्रेसिडेंट को मरीन वन हेलीकॉप्टर तक पहुंचा सकती है। व्हाइट हाउस को तीन भागों में बांटा जाता है। इसकी में बिल्डिंग में प्रेसिडेंट रेजिडेंस है जबकि दाएं और बाएं वेस्ट विंग और ईस्ट विंग है।व्हाइट हाउस में मैप रूम, डिप्लोमेटिक रिसेप्शन रूम, ग्रीन रूम, ब्लू रूम, रेड रूम, येलो ओवन रूम, प्रेसिडेंट डाइनिंग रूम, डाइट किचन मैकेनिक रूम शामिल हैं। चीनी मिट्टी के बर्तनों के कलेक्शन के लिए चीन रूम, सोने चांदी की परत वाली वस्तुओं के लिए वर्मिल रूम तथा  किचन और लाइब्रेरी की सुविधा भी व्हाइट हाउस में मौजूद है।व्हाइट हाउस का डिजाइन एक आईरिस आर्किटेक्ट के द्वारा तैयार किया गया था।

ब्रिटेन की सेना के द्वारा 1814 में युद्ध के दौरान इसमें आग लगा देने के बाद जब इसका पुनः निर्माण किया गया तो इसके आर्किटेक्ट बेंजामिन हेनरी भी पुन निर्माण में शामिल थे। व्हाइट हाउस में आने वाले अतिथियों के लिए प्लेयर हाउस का निर्माण कराया गया है। कुल 6 मंजिला व्हाइट हाउस में कुल 132 कमरे 412 दरवाजे 35 बाथरूम 147 खिड़कियां मौजूद हैं। अपनी भव्यता के कारण व्हाइट हाउस को पूरी दुनिया में अलग ही नजर से देखा जाता है। व्हाइट हाउस में सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता है। यही कारण है कि अमेरिका की होने वाली सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों को लेकर बड़े नेताओं के द्वारा निर्णय व्हाइट हाउस में ही लिया जाता है। किसी भी दूसरे देश के प्रतिनिधि या नेता का आगमन अमेरिका के द्वारा व्हाइट हाउस में किया जाता है। व्हाइट हाउस में सभी तरह की सुविधा मौजूद होने के कारण यह सब संभव हो पता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *