Yash Dayal Case में जयपुर की लड़की ने क्रिकेटर पर रेप का आरोप लगाया, पहले भी गाजियाबाद में यौन शोषण का मामला दर्ज हो चुका है।

एक बार फिर दर्ज हुआ भारतीय गेंदबाज यश दयाल पर रेप का केस

Yash Dayal Case : भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल के ऊपर पिछले महीने एक युवती के द्वारा बलात्कार का केस दर्ज कराया गया था। एक बार फिर यश दयाल पर रेप का केस दर्ज किया गया है। जयपुर में रहने वाली लड़की के द्वारा यश दयाल पर रेप का केस किया गया है। दर्ज की गई FIR  में बताया गया हैं कि यश दयाल ने लड़की को क्रिकेटर बनाने का झूठा झांसा देते हुए उनको ब्लैकमेल किया और लगभग 2 साल तक यश दयाल ने रेप किया। इससे पहले भी भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल पर यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की के द्वारा रेप का आरोप लगाया गया था।  एक बार फिर रेप का केस दर्ज हो जाने के बाद यश दयाल की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है।

क्रिकेटर बनाने का दिया झांसा

जयपुर में लड़की के द्वारा सांगानेर सदर थाने में भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज किए गए मामले के मुताबिक यश दयाल के द्वारा उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने को लेकर झूठ बोला था। जयपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आने के बाद यश दयाल के द्वारा यह कदम उठाया गया था। बताया जा रहा है कि जिस लड़की के द्वारा यश दयाल के ऊपर आरोप लगाए गए हैं वह लड़की 2 साल पहले नाबालिक थी। करियर बनाने का सपना दिखा कर यश दयाल के द्वारा लगातार उसका रेप किया गया।

मालदीव पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; मालदीव के राष्ट्रपति ने किया स्वागत

एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान; एशिया कप में देखने को मिलेगा मुकाबला

संविधान से नहीं हटाए जाएंगे ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द; सरकार ने दिया राज्यसभा में लिखित जवाब

फ्रांस की बड़ी घोषणा : फिलीस्तीन को देगा आजाद देश की मान्यता

आईपीएल 2025 के दौरान किया ब्लैकमेल

लड़की का आरोप है कि आईपीएल 2025 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलने वाले यश दयाल के द्वारा उनके साथ यौन शोषण किया गया। सीतापुरा स्थित एक होटल में यश दयाल के द्वारा लड़की को बुलाया गया। जिसके बाद उन्हें दबाव में लेकर रेप किया। जयपुर की रहने वाली लड़की के द्वारा 23 जुलाई को भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिस समय लड़की के साथ रेप हुआ तब लड़की की उम्र 17 साल की बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस के द्वारा भारतीय तेज गेंदबाज के ऊपर पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।

गाजियाबाद हाई कोर्ट ने लगाई क्रिकेटर की गिरफ्तारी पर रोक

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल को गाजियाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। महिला के द्वारा लगाए गए आरोप के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट के द्वारा टिप्पणी की गई कि किसी को एक या दो दिन के लिए मूर्ख  बनाया जा सकता है लेकिन लंबे समय तक किसी व्यक्ति को मूर्ख बनाना संभव नहीं है। 5 साल तक रिश्ते में किसी भी व्यक्ति को पागल बनाकर नहीं रखा जा सकता। यह यश दयाल के द्वारा उत्पीड़न की FIR के खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी उस पर सुनवाई करते हुए गाजियाबाद हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी की। इससे पहले एक युवती के द्वारा क्रिकेटर पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनके साथ लंबे समय तक यौन शोषण किया।

Yash Dayal Case में जयपुर की लड़की ने क्रिकेटर पर रेप का आरोप लगाया, पहले भी गाजियाबाद में यौन शोषण का मामला दर्ज हो चुका है।
Yash Dayal Case में जयपुर की लड़की ने क्रिकेटर पर रेप का आरोप लगाया, पहले भी गाजियाबाद में यौन शोषण का मामला दर्ज हो चुका है।
यश दयाल ने युवती के खिलाफ दी थी शिकायत

भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ युवती के द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही थी। इसके बाद यश दयाल के द्वारा भी युवती के खिलाफ प्रयागराज पुलिस में शिकायत दी गई। यश दयाल का कहना है कि जिस युवती के द्वारा मेरे ऊपर आरोप लगाया गया है वह मुझे गलत तरीके से फसाने की कोशिश कर रही है। युवती के द्वारा मेरा आईफोन और लैपटॉप भी चोरी किया गया था। यश दयाल के द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया है। उनके मुताबिक उसके ऊपर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यश दयाल का आरोप है कि इस युवती के द्वारा इलाज के बहाने उनसे पैसे लिए गए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो यौन शोषण के आरोप उनके ऊपर लगाए गए। तेज गेंदबाज का कहना है की जिस लड़की के द्वारा उनके ऊपर आरोप लगाए गए हैं उस से उनकी सिर्फ दोस्ती है। दोस्ती के अलावा दोनों का कोई भी संबंध नहीं था। लड़की के द्वारा शादी करने के आरोप को यश दयाल ने स्वीकार नहीं किया है।

 

लड़की ने लगाया था शारीरिक और भावनात्मक शोषण का आरोप

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल पर इससे पहले उत्तर प्रदेश की रहने वाली लड़की के द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक उन्होंने कहा था कि यश दयाल और वह लगभग 5 साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान यश दयाल के द्वारा उनसे शादी का वादा किया गया। शादी का वादा करते हुए यश दयाल ने लंबे समय तक उनके साथ यौन शोषण किया। यश दयाल ने इस दौरान उन्हें अपने परिवार के लोगों से भी मिलाया था और बहू के समान दर्जा दिया था। दूसरी तरफ यश दयाल ने उनके रिश्ते को सिर्फ शोषण के रूप में लिया। जब भी यश दयाल से दूसरी लड़की और शादी को लेकर बात की गई तो उनके द्वारा मेरे साथ हिंसा की गई। लड़की का आरोप है कि यश दयाल के द्वारा उनसे माफी भी मांगी गई थी लेकिन उनके इस व्यवहार से उन्हें काफी चोट पहुंची। मैं भावनात्मक रूप से टूट चुकी थी। इस घटना से आहत होकर मैंने कई बार सुसाइड की भी कोशिश की लेकिन यश दयाल और उनके परिवार के लोगों के द्वारा उन्हें बार-बार झूठी सांत्वना दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *