Yuzvendra Chahal Relationship : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। साथ ही उनकी निजी जिंदगी में भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं। युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के द्वारा उन्हें तलाक दिया जा चुका है। जिसके बाद लगातार वह एक दूसरी लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। कई खास मौका पर युजवेंद्र चहल को महवष के साथ देखा गया है। युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर इस लड़की के द्वारा की गई पोस्ट को काफी ज्यादा चर्चा में माना जा रहा है। जिसमें उन्होंने युजवेंद्र चहल को बर्थडे पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उम्र बढ़ना जीवन का एक हिस्सा है और जीवन के दूसरे हिस्से और भी खराब है। इसलिए आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। बताया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल इस लड़की के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में है और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक इन दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
35 साल के हुए युजवेंद्र चहल
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल हाल ही में अपना जन्मदिन मना चुके हैं। 23 जुलाई को युजवेंद्र चहल 35 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें महवष के साथ देखा गया था। इन दोनों को लगातार ऐसे स्थान पर स्पॉट किया जा रहा है जहां दोनों काफी करीब देखे जा रहे हैं। युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर महवष के द्वारा इन्हें बर्थडे विश किया गया था। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें लंबे समय से टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में आईपीएल खत्म होने के बाद वह महवष के साथ समय निकाल रहे हैं। यह भी खबर आ रही है कि धनश्री वर्मा से तलाक हो जाने के बाद यूज़वेंद्र चहल और महवष के बीच नजदीकी लगातार बढ़ती जा रही है।
भारत को लेकर सख्त ट्रंप; बोले- अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता दें कंपनियां
मजबूत स्थिति में इंग्लैंड; 358 रन पर सिमटी टीम इंडिया
भारतीय प्रधानमंत्री 2 दिन के मालदीव दौरे के लिए रवाना; रक्षा समझौते पर बन सकती है सहमति
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत को दिया बातचीत का ऑफर; सिर्फ पीओके पर होगी बातचीत -भारत
लंदन में साथ मना रहे छुट्टी
युजवेंद्र चहल और महवष लगातार एक दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस समय युजवेंद्र चहल इस लड़की के साथ लंदन में छुट्टी मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें युजवेंद्र चहल महवष को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को युजवेंद्र चहल की बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वायरल हुए वीडियो में युजवेंद्र चहल के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं।

तलाक के बाद चल रहा अफेयर
युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक हो जाने के बाद लगातार इस लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। कई मौके आए हैं जब उसके द्वारा भी युजवेंद्र चहल को लेकर काफी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। युजवेंद्र चहल भी कई मौका पर इस रिलेशन को स्वीकार कर चुके हैं। कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने इसे लेकर बातचीत की थी। जब उनसे इस लड़की के साथ चल रहे अफेयर को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पूरा भारत उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर जानकारी प्राप्त कर चुका है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि युजवेंद्र चहल और सहवश के बीच चल रहा रिलेशनशिप का स्टेटस अब महत्वपूर्ण स्थिति में पहुंच गया है। इन दोनों को कई महत्वपूर्ण मौकों पर एक दूसरे के साथ देखा जा रहा है। डिनर डेट पर युजवेंद्र चहल महवष के साथ नजर आए थे। इसके अतिरिक्त महवश युजवेंद्र चहल के इंडियन प्रीमियर लीग के विभिन्न मुकाबले देखने में भी शामिल रही थी। जिसके बाद लगातार इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा चली थी।
पत्नी से हो चुका तलाक
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादी धन श्री वर्मा से हुई थी। लंबे समय तक दोनों एक दूसरे के काफी करीब रहे थे। जिसके बाद शादी रचाई थी। धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र की जोड़ी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता था लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्तों में दरार पड़ना शुरू हुई। अंत में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया था। यह भी चर्चा चली थी कि धनश्री वर्मा के द्वारा तलाक के नाम पर युजवेंद्र चहल से बड़ी राशि की मांग की गई थी। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक हो जाने पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चली थी। धनश्री वर्मा से तलाक हो जाने के बाद से ही लगातार युजवेंद्र चहल महवष के साथ दिखाई दे रहे हैं। अब आने वाले समय में यह जानना रोचक होगा कि उनका यह अफेयर कहा तक पहुंचता है।